लाइव न्यूज़ :

लाभ का पद मामला: AAP विधायकों की EC से मांग, दिल्ली सरकार के अधिकारियों से हो जिरह

By भाषा | Updated: September 13, 2018 00:37 IST

लाभ का पद संभालने के आरोप में दिल्ली के इन विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने की मांग के साथ चुनाव आयोग का रुख करने वाले याचिकाकर्ता ने ‘आप’ विधायकों की अर्जी का विरोध किया।

Open in App

नई दिल्ली, 13 सितंबर : लाभ का पद मामले में आरोप का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों ने बुधवार को चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि वह दिल्ली सरकार के अधिकारियों से जिरह करे। 

लाभ का पद संभालने के आरोप में दिल्ली के इन विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने की मांग के साथ चुनाव आयोग का रुख करने वाले याचिकाकर्ता ने ‘आप’ विधायकों की अर्जी का विरोध किया। याचिकाकर्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों की ओर से दाखिल दस्तावेज हलफनामे के रूप में थे और उनसे जिरह की कोई जरूरत नहीं है। 

याचिकाकर्ता प्रशांत पटेल ने सुनवाई के बाद कहा कि चुनाव आयोग ने इस मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। ‘आप’ के 20 विधायकों के कथित तौर पर लाभ के पद पर होने के मामले की सुनवाई चुनाव आयोग नए सिरे से कर रहा है। 

इससे पहले, चुनाव आयोग ने पटेल से जिरह की उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। उच्च न्यायालय ने कहा था कि पटेल से जिरह नहीं की जा सकती, लेकिन विधायक नए सिरे से चुनाव आयोग का रुख कर सकते हैं ताकि अधिकारियों से जिरह की जा सके। 

‘आप’ के आरोपी विधायकों का कहना है कि यह पता लगाने के लिए अधिकारियों से जिरह जरूरी है कि विधायकों को संसदीय सचिवों के पद पर रहने से कोई लाभ हुआ कि नहीं।अधिकारी ने पेट्रोल-डीजल पर शुल्क में कटौती की किसी भी संभावना से भी इंकार किया।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील