लाइव न्यूज़ :

नवीन जयहिंद के नेतृत्व में हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

By भाषा | Updated: July 12, 2019 03:54 IST

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा का चुनाव लडऩे का एलान किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की राजनीतिक मामलों बारे कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। आगामी विधानसभा चुनाव भी नवीन जयहिंद के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

जींद, 11 जुलाईः आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा का चुनाव लडऩे का एलान किया है। ‘आप’ के प्रदेश प्रवक्ता सुधीर यादव ने बताया कि पार्टी ने हरियाणा के संदर्भ में कई अहम फैसले लिए हैं, लेकिन फिलहाल गठबंधन को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने पर कयास आराई हो रही थी, अब हाईकमान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।

यादव ने बताया कि पार्टी की राजनीतिक मामलों बारे कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सभी आला नेताओं ने नवीन जयहिंद के नेतृत्व पर मोहर लगाते हुए फैसला किया कि आगामी विधानसभा चुनाव भी नवीन जयहिंद के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के चयन की जिम्मेदारी संयुक्त रूप से नवीन जयहिंद तथा राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता को सौंपी गई है।

दोनों नेता ने अगले सप्ताह से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। यादव ने बताया कि पार्टी ने हरियाणा को तीन जोन में बांटकर कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। इसके तहत पहले कार्यकारी अध्यक्ष को करनाल, कुरूक्षेत्र व अंबाला, दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष को रोहतक, सोनीपत, हिसार व सिरसा तथा तीसरे कार्यकारी अध्यक्ष को भिवानी-महेंद्रगढ़, फरीदाबार व गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने एक माह के भीतर ही व्यापारी संगठन, किसान प्रकोष्ठ, एससी/एसटी प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ को नए सिरे से एक्टिव करके नई नियुक्तियां करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

टॅग्स :हरियाणाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब