लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की इन 6 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, नहीं होगा कांग्रेस से गठबंधन

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 2, 2019 14:19 IST

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।

Open in App

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। इसी के साथ कांग्रेस पार्टी के साथ उनके गठबंधन की अटकलों पर विराम लग गया है। पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों कहा था कि वो कांग्रेस से गठबंधन करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने इसके लिए दरवाजे बंद कर लिए हैं। कांग्रेस ने केजरीवाल के बयान को झूठ करार देते हुए कहा कि गठबंधन के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी से कोई बात नहीं हुई। हालांकि इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने गहन मंथन किया था। माना जाता है कि शीला दीक्षित दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूचीः-

आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ। गोपाल राय ने कहा कि जल्दी ही इस सीट पर भी घोषणा की जाएगी। 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैंः-

1. नई दिल्ली- बृजेश गोयल2. पूर्वी दिल्ली- आतिशी3. उत्तर पूर्व दिल्ली- दिलीप पांडेय4. दक्षिणी दिल्ली - राघव चड्ढा5. चांदनी चौक- पंकज गुप्ता6. उत्तर पश्चिम दिल्ली- गुगन सिंह

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत