लाइव न्यूज़ :

Aaj Ki Taja Khabar Update: तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने COVID-19 के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में प्री-प्राइमरी छात्रों के लिए 31 मार्च तक छुट्टियों की घोषणा की

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2020 20:40 IST

Open in App

दुनियाभर में 90 देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से  4,983 से ज्यादा मौतें हो चुकी है। कोरोना वायरस को WHO ने महामारी घोषित की है। भारत में कोरोना के 73 केसों की पुष्टी हो चुकी है। इसके लेकर राज्य सरकारों को अलर्ट जारी किया गया है। ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया आज राज्यसभा की उम्मीदवारी के लिए नामांकन करेंगे। वहीं सीएम कमलनाथ राज्यपाल लालजी टंडन से भोपाल में आज मुलाकात करेंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के सामने कांग्रेस के 22 बागी विधायकों को आज (13 मार्च) पेश होना है और इस्तीफे की वजह बतानी है। 

देश दुनिया की तमाम खबरों ( कोरोना वायरस और मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा अपडेट्स) के ताजा अपडेट के लिए इस Live Blog के साथ बने रहें।   

13 Mar, 20 07:37 PM

कोरोना वायरस पर स्थिति रोकथाम के चरण में है। केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रहे हैं, लोग स्थिति से निपटने में हमारी सहायता कर रहे हैं: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

13 Mar, 20 06:17 PM

BCCI सूत्र: लखनऊ और कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैचों को #Coronavirus के मद्देनजर रद्द कर दिया गया।

13 Mar, 20 06:16 PM

13 Mar, 20 02:23 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है। विभिन्न स्तर पर सरकारें और लोग इसका मुकाबला करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दक्षिण एशिया जहां वैश्विक आबादी की एक बड़ी संख्या रहती है को यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए कि हमारे लोग स्वस्थ रहें। 

13 Mar, 20 12:44 PM

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,  कोई भी सेमिनार, कांफ्रेस, स्पोर्ट ईवेंट हैं इनको अभी बंद किया जाएगा। कोई भी स्पोर्ट ईवेंट जिसमें लोग इकट्ठे होते हैं उनको बंद किया गया है इसमें IPL भी शामिल है।

13 Mar, 20 12:42 PM

ओडिशा में सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद

राज्य विधानसभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, परीक्षा कराने को छोड़कर सभी शैक्षणिक संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और जिम भी 31 मार्च तक बंद कर दिए जाएंगे। 

13 Mar, 20 12:24 PM

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी: कोरोना वायरस के जाने तक हाथ न मिलाएं। आप सबसे सिर्फ नमस्ते करो।

13 Mar, 20 11:57 AM

मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ ने भोपाल के राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की

मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ ने भोपाल के राजभवन में राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। कमलनाथ ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा जिसमें बीजेपी द्वारा विधायकों पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया गया है और राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि वे 'बेंगलुरु में कैद में रखे गए विधायकों की रिहाई' सुनिश्चित करें। 

13 Mar, 20 11:27 AM

दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंचा कोरोना का केस

दिल्ली हाई कोर्ट कोरोना वायरस से निपटने के कदमों के बारे में एक जनहित याचिका(PIL) पर सोमवार (16 मार्च) को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।

13 Mar, 20 11:26 AM

कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए लोग रहे हैं रोबोट की मदद

केरल: कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए कोच्चि में दो रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। एक रोबोट फेस मास्क, सेनिटाइजर और टिशू पेपर बांटता है और दूसरा कोरोना वायरस पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के कैंपेन की जानकारियों को दिखाता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशकमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?