लाइव न्यूज़ :

बिहार में नवगठित मंत्रिमंडलः पहली बार विधायक बन मंत्री बनीं शीला मंडल, पति इंजिनियर, चचेरे ससुर रह चुके हैं हरियाणा के राज्यपाल

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2020 21:08 IST

मधुबनी जिला के फुलपरास सीट पर जदयू की शीला मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को हराया है, उन्हें कुल 74919 मत प्राप्त हुए थे. यहां बता दें कि फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनकर मंत्री बनी शीला मंडल (शीला कुमारी) के पति शैलेन्द्र कुमार ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता हैं.

Open in App
ठळक मुद्देफुलपरास विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनकर शीला मंडल मंत्री बनी हैं और उन्हें परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.राजनीति की शुरुआत इनके पति ई. शैलेन्द्र कुमार का स्व. कर्पूरी ठाकुर के साथ करीबी से हुआ. हमेशा एक गृहिणी के रूप में घर संभाल रहीं थीं. हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिकलाल मंडल शीला मंडल के चचेरे ससुर हैं.

पटनाः बिहार में नवगठित एनडीए सरकार में सबसे हैरान करने वाला नाम है शीला मंडल का. फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनकर शीला मंडल मंत्री बनी हैं और उन्हें परिवहन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है.

मधुबनी जिला के फुलपरास सीट पर जदयू की शीला मंडल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को हराया है, उन्हें कुल 74919 मत प्राप्त हुए थे. यहां बता दें कि फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनकर मंत्री बनी शीला मंडल (शीला कुमारी) के पति शैलेन्द्र कुमार ग्रामीण कार्य विभाग में कार्यपालक अभियंता हैं.

राजनीति की शुरुआत इनके पति ई. शैलेन्द्र कुमार का स्व. कर्पूरी ठाकुर के साथ करीबी से हुआ. शीला मंडल की शादी 1991 में हुई थी. उसके बाद से वे हमेशा एक गृहिणी के रूप में घर संभाल रहीं थीं. हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिकलाल मंडल शीला मंडल के चचेरे ससुर हैं.

धनिक लाल मंडल 1977 में झंझारपुर से सांसद भी हुए थे. इसके पहले वह बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी हुए थे. धनिक लाल मंडल के पुत्र भारत भूषण राजद के टिकट पर लौकहा सीट से विधायक बने हैं. इस तरह से भारत भूषण शीला मंडल के चचेरे जेठ हुए. 

बताया जाता है कि पोस्ट ग्रेजुएट शीला की रुचि कविता लेखनी में रही है. उन्हें एक पुत्री व एक पुत्र है. पुत्री श्रेयशी शैल आर्टिटेक इंजीनियर है तो पुत्र शुभम शैल अभी एमबीए कर रहा है. मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनके घर में खुशी का माहौल है. शीला के ससुर मुंशी मंडल, देवर देवेन्द्र मंडल, रमेश मंडल, सहित घर के सारे लोग बेहद खुश हैं और इस वक्त पटना में ही पधारे हुए हैं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020नीतीश कुमारजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम