लाइव न्यूज़ :

गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन, पीएम मोदी और अमित शाह ने दुख जताया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 18, 2020 20:21 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मृदुला सिन्हा जी ने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

Open in App
ठळक मुद्देसाहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है, उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी।वह 78 साल की थीं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा का निधन हो गया है। वह 78 साल की थीं। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दुख व्यक्त किया।

वे शुरू से जनसंघ से जुड़ी रहीं और भाजपा की कार्यसमिति में भी शामिल रहीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। मृदुला का जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में ग्राम छपरा में हुआ था।

वे एक सुविख्यात हिन्दी लेखिका के साथ-साथ भाजपा की केन्द्रीय कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं। इससे पूर्व वह पांचवां स्तंभ के नाम से एक सामाजिक पत्रिका निकालती रही हैं। उनके पति डॉ. रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद मृदुला भी राजनीति में सक्रिय हो गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मृदुला सिन्हा जी हमेशा जनसेवा को लेकर अपने प्रयासों के लिए याद की जाएंगी, वो एक कुशल लेखक थीं, जिन्होंने संस्कृति के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है, उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं साहित्यकार श्रीमती मृदुला सिन्हा का निधन मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है। वे अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में हर दायित्व को निभाने में सहज और सफल रहीं। एक लेखिका के रूप में भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई।उनका पूरा जीवन समाज और साहित्य की सेवा के प्रति समर्पित रहा।

भारतीय जनता पार्टी नेता और गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर बुधवार को बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित कई मंत्रियों एवं नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। बिहार के राज्यपाल चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा बिहार की एक ख्यातिप्राप्त विदुषी और महिला नेता थीं।

उनके निधन से बिहार प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूर भारतवर्ष के राजनीतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ।’’ उन्होंने कहा कि सिन्हा एक गंभीर चिंतक, लोक साहित्य एवं संस्कृति की मर्मज्ञ और लोकप्रिय महिला नेता थीं जिन्हें समाज के सभी वर्गों का सम्मान प्राप्त था । राज्यपाल ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति प्रदान करें ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह प्रख्यात लेखिका और कुशल प्रशासक थीं तथा उन्होंने विभिन्न विषयों पर दर्जनों पुस्तकों की रचना की। गोवा की राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय था । उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा के निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है और उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक एवं साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है ।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘‘गोवा की पूर्व राज्यपाल एवं लेखिका आदरणीया श्रीमती मृदुला सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।’’ उन्होंने कहा कि उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। भाजपा नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मृदुला सिन्हा का निधन बहुत दुःखद है। उन्होंने जीवनपर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि वह एक निपुण लेखिका भी थीं, जिन्हें उनके लेखन के लिए भी सदैव याद किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा, ‘‘प्रख्यात साहित्यकार, गोवा की पूर्व राज्यपाल, मेरी अभिभावक आदरणीया मृदुला सिन्हा के निधन की दुखद खबर से अत्यंत मर्माहत हूँ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उनका निधन देश के साहित्य और राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ भाजपा नेता मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मृदुला सिन्हा जी ने जीवन पर्यन्त राष्ट्र, समाज और संगठन के लिए काम किया। उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।"

सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमन्त्रित्व-काल में केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी पुस्तक एक थी रानी ऐसी भी की पृष्ठभूमि पर आधारित राजमाता विजया राजे सिन्धिया को लेकर एक फिल्म भी बनी थी। उन्होंने मनोविज्ञान में एमए और बीएड किया था। इसके बाद कुछ समय मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज में पढ़ाया। मोतिहारी में एक स्कूल की प्रिंसिपल भी रहीं। बाद में नौकरी छोड़कर पूरी तरह लेखन में रम गईं।

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व राज्यपाल व प्रख्यात शिक्षाविद मृदुला सिन्हा जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। मृदुला जी मेरी माता जी की बचपन की सहेली थीं, उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति के समान है ।’’ उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें व शोकसंतप्त परिजनों को इस वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करें। मृदुला सिन्हा का बुधवार को 77 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। उनका जन्म 27 नवंबर 1942 को बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था ।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मृदुला सिन्हा जी के निधन से मन व्यथित है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गोवानरेंद्र मोदीअमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए