लाइव न्यूज़ :

उप मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद सुशील कुमार मोदी को विधान परिषद में नई जिम्मेदारी, आचार समिति अध्यक्ष बनाए गए

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2020 20:02 IST

पूर्ववर्ती नीतीश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बिहार की नई एनडीए सरकार में शामिल नहीं होने के बाद से माना जा रहा था कि उन्‍हें संगठन और सरकार में भी कोई अहम जिम्‍मेदारी मिल सकती है. उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा था कि मैं सुशील जी को मिस करूंगा. 

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने  मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ ही पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को विधान परिषद भवन में ठिकाना मुहैया करा दिया है.आचार समिति अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज सुशील मोदी ने पदभार ग्रहण किया और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की.विधान परिषद के दोनों वरिष्ठ सदस्यों को अलग अलग समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है.

पटनाः बिहार में उप मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को विधान परिषद में नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष बनाया गया है.

पूर्ववर्ती नीतीश सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बिहार की नई एनडीए सरकार में शामिल नहीं होने के बाद से माना जा रहा था कि उन्‍हें संगठन और सरकार में भी कोई अहम जिम्‍मेदारी मिल सकती है. उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा था कि मैं सुशील जी को मिस करूंगा. 

अब सरकार ने  मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ ही पूर्व जल संसाधन मंत्री संजय झा को विधान परिषद भवन में ठिकाना मुहैया करा दिया है. बिहार विधान परिषद के आचार समिति अध्यक्ष बनाए जाने के बाद आज सुशील मोदी ने पदभार ग्रहण किया और कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की.

इसके बाद सुशील मोदी ने अपने कार्यालय कक्ष का निरीक्षण किया. विधान परिषद के दोनों वरिष्ठ सदस्यों को अलग अलग समितियों का अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को जहां आचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पूर्व मंत्री संजय झा को याचिका समिति की जिम्मेदारी दी गई है. 

विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. दोनों समितियां विधान परिषद की स्थाई है और महत्वपूर्ण समितियां हैं. विधान सभा सत्र के दौरान विधानमंडल के किसी सदस्‍य या अधिकारियों के खिलाफ भी काम में किसी प्रकार की लापरवाही की शिकायत पर आचार समिति के अध्‍यक्ष पर कार्रवाई की जिम्‍मेदारी होती है.

परिषद से आने वाले सदस्यों के अनुशासन के साथ-साथ उनके आचार को लेकर यह समिति काम करती है. किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या आपत्तिजनक आचरण के मामले इसी समिति के पास पहुंचते हैं. यहां बता दें कि जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद आचार समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार बनाए गए थे. इससे पहले आचार समिति के अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री पीके शाही और विधान परिषद के पूर्व वरिष्ठ सदस्य रामबचन राय रह चुके हैं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारपटनासुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट