लाइव न्यूज़ :

Aaj ki Taja Khabar: ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा- भाजपा का नाम ‘भारत जलाओ पार्टी’ रखना चाहिए

By विनीत कुमार | Updated: January 26, 2021 07:13 IST

Open in App

नमस्कार! आज सोमवार है। देश और दुनिया की तमाम खबरों के ताजा अपडेट के लिए 25 जनवरी, 2021 के इस Live Blog के साथ आप बने रह सकते हैं। साथ ही इस लाइव ब्लॉग के जरिए आप कोरोना वायरस महामारी और देश में जारी टीकाकरण से जुड़ी हर जानकारी से भी अपडेट हो सकेंगे। 

नजर महाराष्ट्र की ओर भी रहेगी जहां कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई के आजाद मैदान में होने वाली रैली के लिए राज्य के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में किसान मुंबई पहुंच चुके हैं। इस बीच देश भर में गणतंत्र दिवस की तैयारी भी जारी है। पढ़ें हर अपडेट

25 Jan, 21 07:49 PM

किसानों की ट्रैक्टर परेड में सैकड़ों महिला चलाएंगी ट्रैक्टर

नए कृषि कानूनों के विरोध में अपनी शक्ति दिखाने के क्रम में 26 जनवरी के दिन दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में सैकड़ों महिलाओं के भी ट्रैक्टर चलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद है। सामाजिक कार्यकर्ता जेबा खान ने कहा कि महिलाएं, पुरुष किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगी। ट्रैक्टर परेड में शामिल होने जा रहीं खान ने दावा किया कि मंगलवार को होने जा रही इस परेड में कम से कम 500 महिलाएं शामिल होंगी। खान ने कहा, ‘‘भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं का अमूल्य योगदान था। मंगलवार को भी आंदोलन में अपना योगदान देने के लिए हम मौजूद होंगे।’’ झारखंड के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली कार्यकर्ता ने कहा कि रैली उनके आंदोलन में एक महत्वपूर्ण क्षण है जो ‘‘स्वतंत्रता संग्राम से कम नहीं है।’’

25 Jan, 21 04:35 PM

कुछ राजनीतिक दल किसानों के प्रदर्शन पर ‘‘नाटक’’ कर रहे हैं: फडणवीस

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियां केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर ‘‘नाटक’’ कर रही हैं और गलत जानकारियां फैला रही हैं। मुम्बई में किसानों द्वारा आयोजित की गई रैली का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस द्वारा समर्थन करने के बाद उन्होंने यह बयान दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस-राकांपा सरकार ने ही अनुबंध कृषि और कृषि उत्पादों की सीधी खरीद की अनुमति दी थी।

25 Jan, 21 03:06 PM

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

भाजपा का नाम ‘भारत जलाओ पार्टी’ रखा जाना चाहिए। विक्टोरिया मेमोरियल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में तानों और अपमान का सामना करना पड़ा: ममता बनर्जी

25 Jan, 21 12:13 PM

मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर जारी आंदोलन के समर्थन में आज मुंबई में भी आंदोलन चल रहा है। हजारों की संख्या में महराष्ट्र के कई इलाकों से किसान मुंबई पहुंचे हैं। अहम ये भी है कि राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी इस आंदोलन में पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे सहित कई बड़े नेता इसमें पहुंच सकते हैं। शरद पवार के भी पहुंचने की उम्मीद है। शरद पवार करीब एक बजे आजाद मैदान पहुंचेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। बता दें कि नासिक, लातूर, भिवंडी, पुणे आदि कई जगहों से किसान रविवार को यहां पहुंचे और रात मुंबई में गुजारी। किसानों के पहुंचने का सिलसिला अभी भी जारी है।

 

25 Jan, 21 10:44 AM

भारत में कोरोना संक्रमण के 13,203 नए मामले

भारत में कोरोना के 24 घंटे में 13,203 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 131 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 13,298 लोग डिस्टार्ज भी किए गए हैं। इसी के साथ भारत में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब  1,06,67,736 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 1,84,182 हैं। वहीं, 1,03,30,084 लोगों को डिस्टार्ज किया गया है। कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,470 हो गई है। अब तक देश में कुल  16,15,504 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है।

25 Jan, 21 10:33 AM

उत्तराखंड कुंभ मेला के लिए गाइडलाइंस

उत्तराखंड कुंभ मेला: आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही कुंभ मेले में भक्तों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही मेले में आने वालों को आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करना होगा। 65 साल से अधिक के लोगों, गर्भवती महिलाओं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मेले में नहीं आने की सलाह दी गई है।

25 Jan, 21 08:45 AM

भारत-चीन की सैन्य कमांडरों के बीच लंबी बैठक

करीब दो महीने से ज्यादा समय के बाद भारत और चीन के सैन्य कंमाडर्स के बीच रविवार को तनाव खत्म करने को लेकर बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच कमांडर लेवल की यह 9वीं बैठक थी। ये मीटिंग एलएसी से सटे चीन की ओर स्थित मोल्डो में हुई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई मीटिंग रविवार देर रात 2.30 बजे खत्म हुई। 

इससे पहले, छह नवंबर को हुई आठवें दौर की वार्ता में दोनों पक्षों ने टकराव वाले खास स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने पर व्यापक चर्चा की थी। मीटिंग का एजेंडा डिसइंगेजमेंट और डि-एस्कलेशन था। इसके मायने ये हुए कि दोनों देशों के सैनिक एलएसी से पीछे हट जाएं और सैनिकों की तादाद भी कम कर दी जाए। फिलहाल बैठक के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

 

25 Jan, 21 08:19 AM

नोएडा में आज सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा पहुंच रहे हैं। सीएम योगी नोएडा में आयोजित यूपी दिवस का उद्घाटन करेंगे। नोएडा के सेक्टर-33 स्थित नोएडा हाट में तीन दिवसीय यूपी दिवस का आगाज हो रहा है। साथ ही योगी आदित्यनाथ करीब 700 करोड़ रुपये की 80 परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के लिये पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

 

टॅग्स :ब्रेकिंग न्यूजनरेंद्र मोदीकिसान आंदोलनमुंबईपश्चिम बंगालराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील