लाइव न्यूज़ :

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया का ऑफिस सील, 4 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव

By निखिल वर्मा | Updated: June 2, 2020 20:08 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के 20834 मामले मिले हैं जबकि कोविड-19 की वजह से 523 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के केसों की संख्या दो लाख पहुंच गई है, इससे 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में दिल्ली का स्थान महाराष्ट्र-तमिलनाडु के बाद है

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चार कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन को चार जून तक के लिए सील कर दिया गया है। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के कायार्लय में मंगलवार को 13 कर्मचारियों को कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने कंटेनमेंट जोन की संख्या 123 से बढ़ाकर 147 कर दी है। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद दिल्ली देश का तीसरा ऐसा राज्य हो गया है, जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर चुका है। दिल्ली स्थित आकाशवाणी और दूरदर्शन कार्यालय में भी कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। दूरदर्शन के एक कैमरामैन की तो कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। कोरोना बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते तक दिल्ली बॉर्डर सील करने का आदेश भी दिया है।

दिल्ली में 20 और पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर थाने में तैनात 20 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि थाने में संक्रमण का पहला मामला करीब दस दिन पहले सामने आया था, जिसके बाद अन्य कर्मियों को अपने घरों में पृथक-वास में रहने के लिये कहा गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि थाने के एसएचओ, उनके रीडर और उनके साथ काम करने वाले एक निरीक्षक, सिपाही तथा पिकेट टीम के कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए लोगों में शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि थाने के सील नहीं किया गया है लेकिन पूरे परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

भारत में कोरोना वायरस के केस करीब 2 लाख

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 8171 नए मामले  आए हैं। इसके साथ ही अभी तक देश में संक्रमितों की संख्या 1,98,706 हो गई है और 5598 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील