लाइव न्यूज़ :

एएआई खरीद सकता है ड्रोन रोधी प्रणाली

By भाषा | Updated: November 14, 2021 10:14 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

नयी दिल्ली,14 नवंबर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) वर्ष 2022-23 में 9.9 करोड़ रुपये की लागत से दो ड्रोन रोधी प्रणाली खरीद सकता है।

एक आधिकारिक दस्तावेज से यह जानकारी मिली है।

एएआई के हवाई अड्डा तंत्र निदेशालय की ओर से जारी एक दस्तावेज के अनुसार, ‘‘ड्रोन रोधी प्रणाली को ड्रोन का पता लगाने, निगरानी, पहचान और उसे नष्ट करने के लिहाज से बहु संवेदी युक्त पूर्ण समाधान वाला होना चाहिए।’’

दस्तावेज में कहा गया है कि एएआई वर्ष 2022-23 में 9.9 करोड़ रुपये से दो ड्रोन रोधी प्रणाली खरीद सकता है। ‘पीटीआई-भाषा’ के पास दस्तावेज की जानकारी है।

इस वर्ष जून में जम्मू हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना के ठिकाने पर ड्रोन से दो बम गिराए गए थे जिसमें दो जवान घायल हो गए थे।

जम्मू में हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया(डीएफआई) के निदेशक- भागीदारी, स्मित शाह ने जून में कहा था कि भारत को ड्रोन रोधी अनुसंधान और प्रौद्योगिकी में अधिक निवेश करने और मानवरहित हवाई वाहनों से किए जा रहे हमलों से उपजी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से उन्हें खरीदने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा था कि कुछ कंपनी घरेलू स्तर पर अनुसंधान कर रही है, वहीं कुछ कंपनी विदेशी कंपनियों के साथ मिल कर इस दिशा में काम कर रही हैं लेकिन ड्रोन रोधी प्राद्योगिकी पर अधिक ध्यान दिए जाने की जरूरत है।

अक्टूबर 2019 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों और सैन्य ठिकानों जैसे प्रमुख प्रतिष्ठानों पर ड्रोन से संभावित सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक नीति दस्तावेज जारी किया था।

‘राष्ट्रीय अवांछित ड्रोन रोधी दिशानिर्देश’ नामक दस्तावेज़ में कहा गया है कि यह चिंता का विषय है कि छोटे ड्रोन की संख्या बढ़ रही है और इसने युद्धक्षेत्र कमांडरों और योजनाकारों को समान रूप से चिंतित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए