लाइव न्यूज़ :

आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर लगाया बड़ा आरोप, कहा, 'मेट्रो कार शेड आरे जंगल में शिफ्ट करके उन्होंने उद्धव ठाकरे के साथ-साथ मुंबई वालों की पीठ में भी छुरा घोंपा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 18, 2022 14:54 IST

महाविकास अघाड़ी की सरकार में मंत्री रहे आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि शिवसेना में हुए बागवत की अगुवाई करने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे न सिर्फ उनके पिता उद्धव ठाकरे के पीठ में छुरा भोंकने का काम किया है बल्कि उन्होंने मुंबई की जनता के साथ भी बड़े छल को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके पिता को धोखा देने का आरोप लगाया हैउद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की सहमति के साथ आरे जंगल से मेट्रो कार शेड को शिफ्ट किया था एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के दबाव में फैसले को पलट दिया

मुबंई: महाराष्ट्र की सियासत में विपक्षी दल की भूमिका में खड़े नजर आ रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनके पिता को धोखा देने का आरोप लगाया है।

महाविकास अघाड़ी की सरकार में मंत्री रहे आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि शिवसेना में हुए बागवत की अगुवाई करने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे न सिर्फ उनके पिता उद्धव ठाकरे के पीठ में छूरा भोंकने का काम किया है बल्कि उन्होंने मुंबई की जनता के साथ भी बड़े छल को अंजाम दिया है।

आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर पिता और मुंबई की जनता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि आरे जंगल को बचाने के लिए और मेट्रो कार शेड को वहां से शिफ्ट करने का फैसला केवल उनके पिता उद्धव ठाकरे का नहीं था बल्कि इस फैसले में तब की सरकार में शामिल और मौजूदा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल थे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि तत्कालीम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के पर्यावरण की रक्षा के लिए और आरे जंगल की प्रकृति के साथ छेड़छाड़ को पूरी तरह से अस्वीकर कर दिया था और इस फैसले में एकनाथ शिंदे भी शामिल थे।

ठाकरे ने कहा कि आरे में बनने वाले मेट्रो कार शेड को कांजुरमार्ग पर शिफ्ट किया गया था ओर इस फैसले को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मंत्री एकनाथ शिंदे की सहमति से फैसला लिया गया था लेकिन आज जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे तो उन्होंने डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के दबाव में अपने ही लिये फैसले को पलट दिया है।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे ने आरे शेड निर्णय को पलटकर केवल मेरे पिता उद्धव ठाकरे की पीठ में छुरा भोंकने का काम नहीं किया है बल्कि उन्होंने इस फैसले से मुंबई की जनता के साथ भी बहुत बड़ा छल किया है। 

आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे और डिप्टी सीएम फड़नवीस द्वारा कार शेड को वापस आरे कॉलोनी में शिफ्ट करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर मेट्रो कार शेड को कांजुरमार्ग पर ही रहने दिया जाता तो उससे आरे जंगल का पर्यावरण बचता और मुंबई के लोगों को बेहतर आबो हवा भी मिलती। 

टॅग्स :आदित्य ठाकरेउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए