लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः लड़कियों को खूब पसंद आ रही है आदिवासी ज्वैलरी, लड़कों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी जैकेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 3, 2019 10:19 IST

आदिमहोत्सव मेला प्रदर्शनी में राजस्थान व पश्चिम बंगाल की स्टॉल पर खासतौर से आदिवासी ज्वैलरी युवतियों को आकर्षित कर रही है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी में कंगन, कड़ा, कंठा, माला, रिंग, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र खास पंसद किए जा रहे हैं। 

Open in App

राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में चल रहे आदि महोत्सव के एक से एक नायाब उत्पाद जयपुराइट्स को भा रहे हैं। आदिमहोत्सव का आयोजन केन्द्र सरकार के जनजातीय मंत्रालय के टाईफैड द्वारा जवाहर कला केन्द्र पर 25 जनवरी से आयोजन किया जा रहा है।

टाईफैड के क्षेत्रीय निदेशक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आदि महोत्सव में देश के 25 राज्यों के आदिवासी अंचल के शिल्पियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों में परिधान, महिलाओं की कुर्तियां,जैकेट, गर्म शॉल, लाख की चूडियां, घरेलू सजावटी सामान, सिक्किम के हस्तनिर्मित फूल व फूलदान, गुलदस्ते, युवतियों के परंपरागत और आधुनिक डिजाइन के सूट आदि की जमकर खरीदारी हो रही हैं। वहीं मोदी जाकिट से लेकर गांधी जाकिट तक युवाओं की पंसद का केन्द्र बनी हुई है।

वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आदिमहोत्सव मेला प्रदर्शनी में राजस्थान व पश्चिम बंगाल की स्टॉल पर खासतौर से आदिवासी ज्वैलरी युवतियों को आकर्षित कर रही है। आर्टिफिशियल ज्वैलरी में कंगन, कड़ा, कंठा, माला, रिंग, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र खास पंसद किए जा रहे हैं। 

आदि महोत्सव के अन्य आकर्षणों के साथ ही जयपुरवासी शुद्ध शहद, लाख का सामान, आदिवासी ज्यूलरी, बेंत व बांस के एक से एक नायाब उत्पाद, ब्लैक स्टोन पोटरी, टाईबल पेंटिंग्स, नेचुरल व ऑरगनिक खाद्य सामग्री के साथ ही घरेलू सजावटी सामान उपलब्ध हो सकेगा। आदि महोत्सव 5 फरवरी तक चलेगा। मेले में प्रवेश निशुल्क है। प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है।

टॅग्स :जयपुरराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील