लाइव न्यूज़ :

अब यहां बनेंगे फ्री में आधार कार्ड, मोदी सरकार ने उठाया नया कदम

By IANS | Updated: January 25, 2018 10:07 IST

डाक सेवा के उपनिदेशक आरबी त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को जल्द ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा डाकघरों में मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्भवत: इस सुविधा का लाभ लोग फरवरी माह से पा सकेंगे।

Open in App

अब लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार फरवरी में डाकघरों में आधार बनवाने की सुविधा शुरू करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संबंध में विभागीय कार्य प्रगति पर है। आगरा क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के लिए 600 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

डाक सेवा के उपनिदेशक आरबी त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को जल्द ही आधार कार्ड बनवाने की सुविधा डाकघरों में मिलेगी। उन्होंने कहा कि सम्भवत: इस सुविधा का लाभ लोग फरवरी माह से पा सकेंगे।

गौरतलब है कि सीएससी या अन्य कंपनियों के सेंटरों पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन बीते एक सितंबर से यह व्यवस्था बदल गई है। अब केवल सरकारी कार्यालयों में ही आधार कार्ड बनाने का काम होगा। अब इसे और गोपनीय बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में सरकार ने डाकघर को जिम्मेदारी सौंपी है। 

डाकघरों में आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार निशुल्क किया जाएगा। इसके तहत आगरा परिक्षेत्र में छह सौ डाक कर्मचारियों का चयन किया गया है। इनकी एक परीक्षा हो चुकी है। विभागीय अधिकारी जल्द ही डाकघरों में आधार कार्ड बनाने वाले उपकरण उपलब्ध कराने में जुटे हैं। 

टॅग्स :आधार कार्डमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए