लाइव न्यूज़ :

‘आधार KYC के नियम पता बदलने के लिए नहीं, खाता खोलने के लिए आसान किए गए हैं: वित्त मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 16, 2019 17:13 IST

राजस्‍व विभाग के मुताबिक इन नियमों का आधार कार्ड पर घर का पता बदलने के लिए आसान बनाए जाने से कोई संबंध नहीं है। राजस्‍व सचिव डॉ. अजय भूषण पांडे ने कहा, ‘‘संशोधित पीएमएलआर आधार कार्ड पर घर का पता बदलने के लिए नहीं, बल्कि केवल बैंक खाता खोलने के लिए आधार केवाईसी से जुड़े प्रयोजन पर लागू होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में मीडिया में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने पर उसने बृहस्पतिवार को नियम संशोधन का स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘आधार केवाईसी’ (अपने ग्राहक को जानो) के उपयोग को ऐसे लोगों के बैंक खाता खोलने के लिए आसान बनाया गया है

वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि ‘आधार केवाईसी’ के नियमों को बैंक खाता खोलने के लिए आसान बनाया गया है ना कि आधार कार्ड में घर का पता बदलने के लिए। गौरतलब है कि मंत्रालय के राजस्व विभाग ने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (रिकॉर्ड का रखरखाव) नियम-2005 (पीएमएलआर-2005) में संशोधन की अधिसूचना जारी की थी।

इस संबंध में मीडिया में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होने पर उसने बृहस्पतिवार को नियम संशोधन का स्पष्टीकरण दिया है। मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘आधार केवाईसी’ (अपने ग्राहक को जानो) के उपयोग को ऐसे लोगों के बैंक खाता खोलने के लिए आसान बनाया गया है जो अक्‍सर रोजगार अथवा किसी अन्‍य कारण से एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर चले जाते हैं।

राजस्‍व विभाग के मुताबिक इन नियमों का आधार कार्ड पर घर का पता बदलने के लिए आसान बनाए जाने से कोई संबंध नहीं है। राजस्‍व सचिव डॉ. अजय भूषण पांडे ने कहा, ‘‘संशोधित पीएमएलआर आधार कार्ड पर घर का पता बदलने के लिए नहीं, बल्कि केवल बैंक खाता खोलने के लिए आधार केवाईसी से जुड़े प्रयोजन पर लागू होता है।

यदि कोई व्‍यक्ति अपने रोजगार के सिलसिले में अपना निवास एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर ले जाता है और नया बैंक खाता खोलने या अपनी बैंक शाखा को बदलने, इत्‍यादि के लिए उसे आधार केवाईसी के उपयोग की जरूरत पड़ती है, तो वह अपने आधार कार्ड पर घर के मूल पते को बरकरार रखते हुए नये पते के बारे में स्‍व-घोषणा को दर्ज कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि इससे उन लोगों के लिए बैंक खाता खोलना आसान हो गया है, जो आधार कार्ड पर दर्ज पते से अलग किसी और पते पर अब निवास कर रहे हैं। 

टॅग्स :आधार कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार