लाइव न्यूज़ :

बिहार के लखीसराय का एक युवक रातों रात बना खरबपति, बैंक अकाउंट में अथाह पैसा देख हुआ फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 8, 2022 19:54 IST

इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसने भेजी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। युवक अब आरटीआई के जरिए यह जानने में लगा है कि ये इतनी बड़ी रकम उसके खाते में अचानक आई कहां से? 

Open in App
ठळक मुद्देउसके ट्रेडिंग अकाउंट में आए एक खरब 68 अरब, 33 करोड़, 42 लाख, 58 हजार चार सौ रुपयेसुमन ने कहा- खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे और कहां से आयी, इसका उन्हें कोई पता नहींसुमन ने आरटीआई के जरिए मांगा बैंक से विवरण

पटना:बिहार के लखीसराय निवासी एक युवक अचानक खरबपति बन गया। सबसे मजेदार बात यह है कि इतने रुपए अपने अकांउट मे देख वह अपने पूरे परिवार को लेकर फरार हो गया। इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसने भेजी इसकी जानकारी किसी को नहीं है। युवक अब आरटीआई के जरिए यह जानने में लगा है कि ये इतनी बड़ी रकम उसके खाते में अचानक आई कहां से? 

वहीं, लोगों का कहना है कि किसान सुमन कुमार शेयर मार्केट में पैसे लगाता है। अचानक जब इतनी बड़ी रकम उसके खाते में ट्रांसफर हुई तो वह दंग रह गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़हिया निवासी सुमन ने जब अपना अकाउंट देखा तो उसे कुछ समझ में नहीं आया। वह खरबपति बन चुका था। उसने बताया कि उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 26 जुलाई को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर एक खरब 68 अरब, 33 करोड़, 42 लाख, 58 हजार चार सौ रुपये और 10 पैसा आ गया।

सुमन ने कहा कि उनके खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे और कहां से आयी, इसका उन्हें कोई पता नहीं है। यहां तक कि उनके खाते में एक खरब रुपये से ज्यादा की राशि आ गई, लेकिन वह उस खाते में कोई रकम भी नहीं निकाल सकता है। उसके लिए यह बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। 

सुमन ने आरटीआई के माध्यम से कोटक सिक्योरिटी से सवाल किया है कि इस राशि का पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही राशि का स्वामित्व किसका है, इसका भी विवरण मांगा है। 

सुमन ने कहा कि अगर उन्हें उक्त राशि के बारे में कंपनी ने सही जानकारी नहीं दी तो वे उपभोक्ता अदालत भी जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि उनकी नहीं है, जिस वजह से वे राशि को नहीं निकाल रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारमनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील