लाइव न्यूज़ :

केरल में एक गांव कोविड-19 का ‘हॉटस्पॉट’ बना, संक्रमण के करीब 200 मामले सामने आये

By भाषा | Updated: August 1, 2020 05:43 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में मौत से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 70 हो गयी।राज्य में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 22 हजार के पार है

केरल के वायनाड जिले में स्थित एक गांव कोरोना वायरस के एक प्रमुख ‘हॉटस्पॉट’ (संक्रमण से अधिक प्रभावित क्षेत्र) के तौर पर उभरा है। यहां अभी तक कुल 199 व्यक्ति संक्रमित पाये गए हैं। इस गांव में पहले दो परिवारों के आठ सदस्य संक्रमित कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि तविनहल पंचायत के वलाड वार्ड में 169 व्यक्ति गुरुवार तक संक्रमित पाये गए थे और शुक्रवार को 30 और व्यक्ति संक्रमित मिले जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 199 हो गई।

प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत से संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों की पहचान करने के लिए एक व्यापक स्क्रीनिंग शुरू की थी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया, ‘‘पंचायत को सोमवार से एक निषिद्ध क्षेत्र बना दिया गया है और हमें उम्मीद है कि इससे संक्रमण को और फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।’’ वायनाड जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 310 मामले सामने आये हैं और 2,753 लोग निगरानी में हैं।

इसकी शुरूआत उन दो परिवारों के सात सदस्यों के संक्रमित होने से हुई जिनका आपस में संबंध था। इन परिवारों के सदस्य पिछले सप्ताह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे जिसकी कोविड-19 संक्रमण से कोझीकोड मेडिकल कालेज अस्पताल में हाल में मौत हो गई थी। इसके साथ एक अन्य परिवारिक सदस्य जो गत सप्ताह एक विवाह में शामिल हुआ था, वह भी संक्रमित पाया गया। इससे वलाड में संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने इनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में रैपिड एंटीजेन जांच शुरू की और मंगलवार और बुधवार को 83 संक्रमित पाये गए। शुक्रवार को राज्य में सामने आये कोविड-19 के 1,310 नये मामलों में से 124 मामले वायनाड में सामने आये। 

टॅग्स :केरलकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील