लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: जून में 33 और मई में 27 आतंकियों के मारे जाने के साथ छह महीनों में कुल 126 आतंकियों का हुआ सफाया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 2, 2022 16:39 IST

जम्मू-कश्मीर में पहली जून से 30 जून तक विशेष अभियान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में 19 मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें 33 आतंकी मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभियान की शुरुआत में ही बीते तीन जून को सुरक्षाबलों को सबसे बड़ी सफलता उस समय मिली जब अनंतनाग के रेशीपोरा इलाके में हिजबुल कमांडर निसार खान मारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में पहली जून से लेकर 30 जून के बीच 19 बार आतंकियों से मुठभेड़ हुई बीते तीन जून को सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में हिजबुल कमांडर निसार खान को मार गिराया

जम्मू: कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आपरेशन क्लीन में 33 आतंकियों को मार गिराया है। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का डिविजनल कमांडर निसार खांडे भी शामिल है, जिसे पहलगाम और उसके साथ सटे इलाकों में तीर्थयात्रा हमले की साजिश को अंजाम देने का जिम्मा उसके आकाओं ने सौंपा था। इस दौरान 18 आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

पहली जून से 30 जून तक इस अभियान में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में 19 मुठभेड़ें हुई हैं, जिनमें 33 आतंकी मारे गए हैं। संबधित अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत में ही सुरक्षाबलों को सबसे बड़ी सफलता तीन जून को मिली थी, जब अनंतनाग के रेशीपोरा इलाके में हिजबुल कमांडर निसार खान मारा गया।

संबधित सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन में सुरक्षाबलों ने इलक्ट्रानिक सर्विलांस के अलावा अपने ऑन ग्राउंड ह्यूमन इंटेलीजेंस नेटवर्क को पूरी तरह सक्रिय रखा हुआ है और आतंकियों को देखे जाने के तुरंत बाद संबधित इलाकों में सुरक्षाबलों की घेराबंदी शुरू हो जाती है।

जानकारी के लिए मई महीने में भी 27 को मार दिया गया था। इस तरह से इस साल अभी तक 126 को ठोंक डाला गया है। जबकि इन मौतों के बावजूद पाकिस्तान उस पार से आतंकियों को धकेलने को उतावला है। दावा यह किया जा रहा है कि उस पार 300 से 400 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार बैठे हैं।

सुरक्षाबलों ने कश्मीर में इस वर्ष अब तक 126 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में 93 स्थानीय और 33 विदेशी हैं। इनमें सबसे ज्यादा 63 आतंकी लश्कर-ए-तौय्यबा और उसका हिट स्क्वॉड कहे जाने वाले द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) से जुड़े हुए थे।

इस दौरान करीब 40 आतंकियों के अलावा 350 के करीब ओवरग्राउंड वर्कर भी पकड़े गए हैं। हालांकि, यह संख्या वर्ष 2021 में इसी समयावधि के दौरान मारे गए आतंकियों की संख्या से दोगुनी है। सुरक्षाबलों ने इसी अवधि में 2021 में 49 स्थानीय और 1 विदेशी आतंकी सहित 50 आतंकियों को मार गिराया था।

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़आतंकवादीआतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील