लाइव न्यूज़ :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ मृत मिला

By भाषा | Updated: November 8, 2021 10:36 IST

Open in App

उमरिया (मप्र), आठ नवंबर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के मुख्य इलाके में एक बाघ मृत मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीटीआर के उप निदेशक लवित भारती ने एक बयान में कहा कि बीटीआर के पटौर मुख्य क्षेत्र के तहत बमोर गांव के पास रविवार शाम गश्त के दौरान वनकर्मियों को चार से पांच साल के एक बाघ का शव मिला।

अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि एक अन्य बाघ के साथ लड़ाई में इस बाघ की मौत हो गई।

बयान में कहा गया कि श्वान दल की मदद से इलाके की तलाशी करने के बाद, घटनास्थल के 500 मीटर के दायरे में एक बाघ, एक बाघिन और दो बाघ शावकों की मौजूदगी के साक्ष्य मिले हैं। इसके चलते क्षेत्र में ग्रामीणों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि मृत बाघ के शव परीक्षण के बाद, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिर्देशों के तहत शव को दफनाया गया और इसके विसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।

अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक 526 बाघ हैं।

मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभयारण्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए