लाइव न्यूज़ :

कालकाजी मंदिर से अतिक्रमण हटाने संबंधी याचिका पर न्यायालय की तीन न्यायाधीशों की पीठ करेगी सुनवाई

By भाषा | Updated: October 10, 2021 14:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि उसकी तीन न्यायाधीशों की पीठ दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगी जिसमें दक्षिण दिल्ली में कालकाजी मंदिर से अतिक्रमणों और अनधिकृत रूप से रहने वालों तथा दुकानदारों को हटाने का निर्देश दिया गया था।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत की तीन न्यायाधीशों की पीठ पहले से इस मुद्दे पर विचार कर रही है जिस पर सुनवाई उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश की पीठ ने की थी।

पीठ ने कहा, ‘‘हमें सूचित किया गया है कि इस न्यायालय की तीन-न्यायाधीशों की पीठ उस मुद्दे की निगरानी कर रही है, जिसका निस्तारण एकल न्यायाधीश द्वारा दिए गए आदेश में किया गया है और उस मामले को सूचीबद्ध करने की तारीख 25 अक्टूबर, 2021 है।”

इसने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर, यह उचित होगा कि वर्तमान मामले को भी उसी के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।’’

शीर्ष अदालत कालकाजी मंदिर विक्रेता संगठन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उच्च न्यायालय के 27 सितंबर के आदेश को चुनौती दी गई है। आदेश में दक्षिण दिल्ली के कालकाजी मंदिर से अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जाधारियों तथा दुकानदारों को हटाने का निर्देश दिया गया था, जिनके पास दुकानें खोलने का कोई वैध कानूनी अधिकार नहीं है।

उच्च न्यायालय ने कहा था कि किसी मंदिर के लिए यह आवश्यक है, जहां हर दिन हजारों भक्त पूजा करने के लिए आते हैं, चाहे उसकी सार्वजनिक या निजी स्थिति कुछ भी हो कि वह अनधिकृत अतिक्रमणों से रहित होना चाहिए। अवैध कब्जों के परिणामस्वरूप श्रद्धालुओं को अत्यधिक असुविधा और सुरक्षा सुरक्षा संबंधी चिंताएं होती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए