लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर पर एक तंबू में आग लगी: एसकेएम

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर एक तंबू में आग लग गई, जहां किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि घटना सुबह 10 बजे के करीब एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास हुई, जहाँ तम्बू लगाया गया था।

हालांकि, पुलिस या दमकल विभाग की ओर से इस घटना बारे में कोई आधिकारिक बात नहीं कही गई है।

आंदोलन का नेतृत्व करने वाले इस मोर्चे ने कहा कि तम्बू पूरी तरह से जल गया है।

एसकेएम ने दावा किया कि आग को बुझाने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति घायल भी हो गया। एक सिलेंडर में आग लगने के बाद तम्बू जल गया।

संगठन ने कहा कि टेंट में जब आग लगी, तब उसके अंदर लगभग 10 से 12 लोग मौजूद थे। आग में पांच मोबाइल फोन, बीस गद्दे, 20 कुर्सियां और सूखा राशन जल गया।

गौरतलब है कि नवंबर के बाद से ही हजारों किसान दिल्ली के गाजीपुर, सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं, जो नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए