लाइव न्यूज़ :

अतीक अहमद और अशरफ के वकील का दावा, कहा- एक पुलिस अधिकारी ने अशरफ से उनका काम तमाम करने की कही थी बात

By रुस्तम राणा | Updated: April 17, 2023 18:50 IST

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने कहा कि अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज से बरेली ले जाने के दौरान, उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया जहां एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा, "इस बार बचे हो लेकिन 15 दिन में जेल से निकल के काम तमाम कर देंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देवकील ने कहा- एक पुलिस अधिकारी ने अशरफ से कहा था, इस बार बचे हो लेकिन 15 दिन में जेल से निकल के काम तमाम कर देंगेहालांकि वकील ने यह भी बताया कि अशरफ ने उस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं कियावकील ने आगे कहा कि अशरफ ने बताया अगर हत्या हुई तो एक सीलबंद लिफाफा सुप्रीम कोर्ट और सीएम के पास पहुंचेगा

लखनऊ: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के वकील विजय मिश्रा ने एक सनसनीखेज दावा किया है। मिश्रा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज से बरेली ले जाने के दौरान, उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया जहां एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा, "इस बार बचे हो लेकिन 15 दिन में जेल से निकल के काम तमाम कर देंगे।" हालांकि वकील ने यह भी बताया कि अशरफ ने उस अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि अगर हत्या हुई तो एक सीलबंद लिफाफा सुप्रीम कोर्ट और सीएम के पास पहुंचेगा।" 

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार बनकर आए तीन लोगों ने काफी नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनपर यह गोलियां तब चलाई गईं जब पुलिसकर्मी उन्हें प्रयागराज के एक मेडिकल जाँच के लिए कॉलेज ले जा रहे थे।

प्रयागराज में जेल में बंद दोनों भाइयों को हथकड़ी पहनाई गई थी, जब रात करीब 10 बजे कैमरा क्रू के सामने उनकी हत्या कर दी गई। भयावह दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टेलीविजन चैनलों पर व्यापक रूप से प्रसारित किए गए थे। झांसी में 13 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अहमद के बेटे असद का अंतिम संस्कार के करीब 12 घंटे बात उनकी हत्या कर दी गई। 

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने कहा कि घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार किए गए तीन हमलावर मीडियाकर्मियों के समूह में शामिल हो गए थे, जो अहमद और अशरफ से साउंड बाइट लेने की कोशिश कर रहे थे।

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशप्रयागराजयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील