लाइव न्यूज़ :

महंगी कार में मादक पदार्थ देने जा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:07 IST

Open in App

मुंबई, सात फरवरी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में कथित रूप से महंगी कार में मादक पदार्थों की आपूर्ति करने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एनसीबी ने शनिवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद जोगेश्वरी उपनगर के निवासी इब्राहिम मुजवर को पकड़ लिया। उसके पास से 100 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी जब्त किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि उसकी महंगी कार भी जब्त कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि मुजवर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उसके साथी आसिफ राजकोटवाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे वह कथित रूप से मादक पदार्थ लिया करता था।

अधिकारी ने कहा मुजवर अपने नामी-गिरामी ग्राहकों को मादक पदार्थों की आपूर्ति करने के लिये महंगी कार का इस्मेताल करता था।

अधिकारी ने कहा कि एनसीबी ने राजकोटवाला के पास से छोटी मात्रा में चरस भी बरामद की है। दोनों बीते एक साल से साथ काम कर रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि मुजवर के खिलाफ पहले भी स्थानीय पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों पर हमला करने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इन मामलों में वह जमानत पर बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?