लाइव न्यूज़ :

नोएडा पुलिस की हिरासत से भागे व्यक्ति को एटा से गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 13:16 IST

Open in App

नोएडा, 11 अप्रैल उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस अभिरक्षा से भागे एक अभियुक्त को थाना कासना पुलिस ने एटा जिले से गिरफ्तार कर लिया।

अपर उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने रविवार को बताया कि थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने एक छात्रा को घर में घुसकर धमकी देने के आरोप में राजन नाम के शख्स को मार्च में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि राजन जिला कारागार लुक्सर में बंद था और उसकी तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए उसे आठ अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागे कैदी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई थी और शनिवार देर रात को पुलिस की एक टीम ने एटा जिले से राजन को गिरफ्तार कर लिया।

पांडे ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद अभियुक्त एटा में रहने वाली अपनी नानी के घर जाकर छुप गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए