लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से मरने वाला व्यक्ति बिलासपुर में 16 लोगों से मिला था, सभी निगरानी में

By भाषा | Updated: March 24, 2020 05:43 IST

इस व्यक्ति ने फरवरी में बिलासपुर की यात्रा की थी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिला के दमदम के 57 वर्षीय कोरोना पीड़ित की आज एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में में 183 लोगों के नमूनों की जांच की गई है तथा 176 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं की गई हैछत्तीसगढ़ सरकार ने कोराना वायरस से बचाव के लिए राज्य के नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन

रायपुरः पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति की मृत्यु के बाद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रह रहे उसके रिश्तेदारों को स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में ले लिया है। इस व्यक्ति ने फरवरी में बिलासपुर की यात्रा की थी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिला के दमदम के 57 वर्षीय कोरोना पीड़ित की आज एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन को इस बात की जानकारी मिली थी कि उसने फरवरी में बिलासपुर की यात्रा की थी तब तत्काल उसके रिश्तेदारों की पहचान की गई तथा कोरोना वायरस से बचाव के प्रोटोकॉल के तहत उन्हें निगरानी में रखकर उनका सैम्पल लिया गया। उन्होंने बताया कि बिलासपुर में लगभग 15 रिश्तेदारों की पहचान की गई है तथा उनपर नजर रखी जा रही है। राज्य के स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 16 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था जिनमें से 10 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाये गये तथा छह अन्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। छत्तीसगढ़ में एक युवती को कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है तथा रायपुर के एम्स अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। युवती की हालत में सुधार हो रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक राज्य में 183 लोगों के नमूनों की जांच की गई है तथा 176 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं की गई है तथा छह लोगों के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोराना वायरस से बचाव के लिए राज्य के नगरीय क्षेत्रों में 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इस दौरान सभी कार्यालय, संस्थान, परिवहन सेवाएं और अन्य गतिविधियां बंद रहेगी। अति आवश्यक सेवाएं जैसे मेडिकल शॉप, किराना दुकानें, जनरल स्टोर्स, सब्जी, दूध, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति, जल प्रदाय सेवाएं, घरेलु गैस आपूर्ति सेवा, नगर निगम की साफसफाई और कचरा निपटान सेवाएं तथा आवश्यक वस्तुओं के कमर्शियल परिवहन सेवाएं भी पहले की तरह निर्बाध रूप से कार्य करती रहेगी। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने तथा जाने वाली बसों के परिवहन को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली समस्त यात्री वाहनों का संचालन भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील