लाइव न्यूज़ :

बरेली में एक व्यक्ति ने प्रेमिका के सामने लगाई आग

By भाषा | Updated: April 7, 2021 16:13 IST

Open in App

बरेली, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने पेट्रोल छिड़ककर कथित तौर पर आग लगा ली जिसकी बुधवार को उसकी मौत हो गई।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि प्रथमदृष्टतया प्रेम प्रसंग के चलते आग लगाने की बात सामने आई है और प्रत्यक्षदर्शियों और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार शादीशुदा आकाश (22) का बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली दूसरे समुदाय की एक युवती से प्रेम प्रसंग था और कुछ दिन पहले इस बात की जानकारी मिलने पर युवती के परिवार वालों ने उसे अपने रिश्तेदार के यहां जोखनपुर भेज दिया था।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को आकाश को पता चला कि उसकी प्रेमिका जोखनपुर में है तो वह युवती के रिश्तेदार के घर पहुंच गया और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

पुलिस के अनुसार गांव वालों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आकाश को बरेली के अस्पताल में ले गई जहां बुधवार को उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए