लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में थाने में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: September 23, 2021 16:28 IST

Open in App

कोटा, 23 सितंबर राजस्थान के कोटा जिले में 32 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस थाने के अंदर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जहां उसे सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने के आरोप में रखा गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार यह जानकारी दी।

हालांकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में उसकी जान ली है।

पुलिस उपाधीक्षक भागवत सिंह हिंगद ने कहा कि 32 वर्षीय कमल लोढ़ा को उसकी मौसी और उसके बेटे रवि की शिकायत पर बुधवार शाम करीब पांच बजे नयापुरा पुलिस स्टेशन लाया गया। लोढ़ा के रिश्तेदारों का आरोप है कि वह नशे की हालत में उपद्रव कर रहा था।

सिंह ने कहा कि मस्जिद नयापुरा इलाके के निवासी लोढ़ा के साथ उसकी मां भी थी, जो बाद में कानूनी औपचारिकताओं के लिए उसकी आईडी और फोटो लेने के लिए घर चली गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब लोढ़ा की गिरफ्तारी की औपचारिकताएं चल रही थीं, तो उसने पूछा कि क्या वह शौचालय जा सकता है।

हिंगद ने कहा कि उसे थाने के बैरक के भीतर एक शौचालय में ले जाया गया जहां उसने कथित तौर पर शाम करीब सवा सात बजे अपनी कमीज को लोहे की ग्रिल से बांधकर उसमें लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लोढ़ा के परिवार के सदस्यों ने भाजपा के पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजाल के साथ थाने के बाहर धरना दिया और थाने के कर्मचारियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 10 लाख रुपये मुआवजे की भी मांग की।

परिजनों ने शव लेने या पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। डीएसपी ने कहा कि उन्हें धरना खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है। कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक विकास पाठक स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

लोढ़ा के खिलाफ चोरी के चार और अवैध हथियार रखने के पांच मामले दर्ज हैं।

हिंगद ने बताया कि उसके खिलाफ 26 अगस्त को उसी थाने में, नशे की हालत में हंगामा करने का मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos