लाइव न्यूज़ :

अंडमान और निकोबार में कोविड का एक नया मामला

By भाषा | Updated: October 12, 2021 12:29 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 12 अक्टूबर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस के एक नए मरीज की पुष्टि हुई है जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामले 7,634 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यहां वीर सावरकर हवाई अड्डे पर मुसाफिरों की जांच में एक नया मामला सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि द्वीप समूह में कोविड-19 के कुल 10 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं और यह सभी मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं जिसका राजधानी पोर्ट ब्लेयर भी हिस्सा है। उन्होंने बताया कि दो अन्य जिले -उत्तर और मध्य अंडमान और निकोबार कोरोना वायरस से मुक्त हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक और मरीज के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रामक रोग से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 7495 पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में किसी भी संक्रमित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और मृतक संख्या 129 पर स्थिर है।

अधिकारी के मुताबिक, 4,57,965 लोगों को अब तक कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है जिनमें से 2,91,469 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 1,66,496 लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर