लाइव न्यूज़ :

रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल के जीवन की समानता के बारे में नयी किताब

By भाषा | Updated: August 8, 2021 21:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम 1857 के विद्रोह में अवध की शासक बेगम हजरत महल और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि दोनों के बीच कभी मुलाकात नहीं हुई थी, लेकिन दोनों का ही जीवन 1857 के भारतीय विद्रोह में चुनौतियों से भरा रहा।

इतिहासकार रूद्रांगशु मुखर्जी की किताब ‘एक बेगम और एक रानी: 1857 में हजरत महल और लक्ष्मीबाई’ में दोनों बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन के अनछुए पहलुओं के बारे में लिखा गया है। यह पुस्तक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) ने प्रकाशित की है।

इस पुस्तक में बेगम और रानी के जीवन तथा संघर्ष के विभिन्न पहलुओं के बारे में लिखा गया है। दरअसल, यह पुस्तक ‘एक विद्रोह में दो महिलाओं’ की कहानी है।

रानी लक्ष्मीबाई और बेगम हजरत महल दोनों का विवाह शाही घरानों में हुआ था, दोनों ने ही अपने-अपने पति द्वारा तय किए गए शासन और संस्कृति की परंपराओं को बनाए रखने का फैसला किया। लेकिन लॉर्ड डलहौजी ने झांसी पर 1854 में जबकि अवध पर 1856 में कब्जा कर लिया था। पुस्तक लिखने वाले रूद्रांगशु मुखर्जी अशोक विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर हैं।

प्रोफेसर मुखर्जी ने कहा, ‘‘ जब मैं लगभग 40 साल पहले एक शोध छात्र हुआ करता था, तब से ही मुझे 1857 के विद्रोह को लेकर विशेष रूचि रही है। मैंने अपनी अन्य पुस्तकों में विद्रोहियों के कार्यों और उनकी चेतना की स्थिति को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। इस पुस्तक में मैंने दो उल्लेखनीय महिलाओं के कार्यों और नेतृत्व को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है और यह भी समझने की कोशिश की है कि कैसे एक को लोग अपना आदर्श मानते हैं जबकि दूसरे को लगभग भुला दिया जाता है।’’

रानी लक्ष्मीबाई (1828-58) और बेगम हजरत महल (1820-79) ने ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकने की कोशिश में अपने प्राणों की आहुति दे दी। दोनों ही ब्रिटिश शासन को विदेशी और दमनकारी मानती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?