लाइव न्यूज़ :

पुणे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के रेस्टोरेंट वाली इमारत में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2022 11:53 IST

दमकल अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के मकसद से दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गये थे। अधिकारी ने आगे कहा कि हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देआग दक्षिण पुणे के लुल्ला नगर इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में लगी है।हादसे में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गये।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे शहर में सात मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां में मंगलवार सुबह आग लग गई। दमकल के अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी ने बताया कि आग दक्षिण पुणे के लुल्ला नगर इलाके में इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित रेस्तरां में सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट लगी थी।

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का एक रेस्टोरेंट है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के मकसद से दमकल की तीन गाड़ियां और पानी के कई टैंकर मौके पर भेजे गये थे। अधिकारी ने आगे कहा कि हालांकि, आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

इससे पहले शुक्रवार सुबह मुंबई के कुर्ला इलाके में एक गोदाम में लेवल-2 में आग लग गई और दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां वहां आग बुझाने के काम में लगी थीं। इस बीच बुधवार रात मुंबई के गिरगांव के एक गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियों को लगाया गया। बाद में, आग पर काबू पा लिया गया, जबकि उसी दिन सुबह, पांच दमकलों ने नवी मुंबई के कलंबोली में भारतीय खाद्य निगम (FCI) के चावल के गोदाम में आग को बुझाने का काम किया। 

टॅग्स :Puneआगfire
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारतCBI ने पकड़ी NEET पेपर लीक की 'मास्टरमाइंड' टीचर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार