लाइव न्यूज़ :

शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: September 2, 2021 16:50 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कोइरौना इलाके में शराब पीकर घर में उत्पात मचा रहे एक युवक की उसके दो सगे बड़े भाईयों और भतीजों ने लाठी-डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मायाराम गौतम (55) बुधवार रात रोज़ की तरह शराब के नशे में घर पहुंचकर हंगामा कर रहा था। मायाराम के भाईयों - हरिराम और दयाराम - ने उसे समझाने की कोशिश की मगर वह उनसे झगड़ने लगा। इसी बीच हरिराम के दो बेटे सुनील और धर्मेंद्र भी आ गये जिसके बाद चारों ने उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस वारदात में मायाराम की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है इस मामले में मायाराम के बेटे बबलू गौतम की शिकायत पर हरिराम, दयाराम, सुनील और धर्मेंद्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में हरिराम और दयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सुनील और धर्मेंद्र की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए