लाइव न्यूज़ :

गजब! रेलवे ट्रैक पर चारपाई बिछाकर आराम से सो गया शख्स, रोकनी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2021 17:53 IST

कुछ लोगों के लिए दूसरों को चौंकाना सबसे ज्यादा मजेदार काम होता है। फिर उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती है कि किसी को इससे कितनी परेशानी होती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला बनाही स्टेशन के पास सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ट्रैक पर चारपाई बिछाकर सो गया शख्सबनाही स्टेशन के पास का मामला, रोकनी पड़ी राजधानी एक्सप्रेसबाद में चारपाई पर सोने वाला शख्स हो गया गायब

कुछ लोगों के लिए दूसरों को चौंकाना सबसे ज्यादा मजेदार काम होता है। फिर उन्हें इस बात की परवाह नहीं होती है कि किसी को इससे कितनी परेशानी होती है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना जंक्शन रेलखंड में स्थित बनाही स्टेशन के पास सामने आया है। इसके कारण राजधानी सहित कुछ दूसरी ट्रेनों को रोकना पड़ा। दरअसल, एक शख्स अपनी चारपाई डालकर रेलवे ट्रैक पर ही सो गया। 

घटना बिहार के भोजपुर जिले के बनाही स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की है। शुक्रवार की शाम को एक शख्स चारपाई बिछाकर रेलवे ट्रैक पर ही सो गया। आनंद विहार से गुवाहाटी जाने वाली 02550 डाउन नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के चालक ने इस शख्स को आराम से सोते देखा। 

राजधानी एक्सप्रेस को रोका

इस घटना के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया गया और बनाही स्टेशन को वॉकीटॉकी पर सूचना दी गई। खबर मिलने के बाद स्टेशन से गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस को तुरंत रोका गया। कुछ देर रुकने के बाद में चालक को मेमो दिया गया और उसे बेहद सावधानी से रेलवे ट्रैक पर जाने की इजाजत दी गई।

जीआरपी ने जांच शुरू की

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, जब राजधानी रवाना हुई तो चारपाई ट्रैक के किनारे पर पड़ी हुई थी। इस पर कौन सोया था, इस बारे में पता नहीं लग सका है। इस मामले में अब जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। 

खतरनाक है रेलवे ट्रैक पर सोना

रेलवे ट्रैक पर इस तरह सोना किसी भी व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है। कई बार पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जब रेलवे ट्रैक से गुजरने वाले लोगों को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। वहीं लॉकडाउन के दौरान रेलवे ट्रैक पर सोने वाले लोगों की मौत के भी कुछ मामले सामने आए थे।  

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील