लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पंजाबी बाग में दवाइयों, इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 11, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयों तथा इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के आरोप में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पश्चिम विहार के निवासी लवी नरूला ने अपने एक साथी राहुल से दवाइयां और इंजेक्शन खरीदे थे और बाद में एक इंजेक्शन तीन लाख रुपये में बेचा थे।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और उसने आठ मई को छापेमारी की, जिसके बाद नरूला को पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपी के पास से दो एक्टेम्रा 400 मिलीग्राम/20 मिलीलीटर टोसिलिज़ुमैब 400 मिलीग्राम/200 मिली, इंजेक्शन के लिए 10 लिपोसमल एम्फोटेरिसिन-बी 50 मिलीग्राम, 14 मेफेंटर्मिन सल्फेट इंजेक्शन आईपी टर्म 30 मिग्रा/मिली और 3,04,500 रुपये नगद बरामद किए हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘ जांच के दौरान, पता चला कि वह अपने एक साथी राहुल से ये दवाइयां खरीदता था और एक इंजेक्शन को तीन लाख रुपये में बेचा था, क्योंकि उसकी बहुत मांग है।’’

अधिकारी ने बताया कि उसका दवाइयों का काम है।

पुलिस ने बताया कि भादंवि की प्रासंगिक धाराओं और महामारी अधिनियम के तहत नरूला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सह-आरोपी राहुल की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए