लाइव न्यूज़ :

बिहार: दूसरी जाति की बारात में नाचने के कारण महादलित की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: June 30, 2018 09:55 IST

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में दूसरी जाति की एक बारात में कथित तौर पर नाचने को लेकर एक महादलित व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 30 जून: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के एक गांव में दूसरी जाति की एक बारात में कथित तौर पर नाचने को लेकर एक महादलित व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यह जानकारी दी।

मुजफ्फरपुर शहर से लगभग 30 किमी दूर अभी छपरा गांव में बुधवार रात यह हत्या हुई , जिसके चलते झड़पें , लूट और आगजनी हुई। स्थानीय खबरों के मुताबिक एक प्रभावी पिछड़ी जाति के बारातियों ने नवीन मांझी के बारात में घुसने और नाचने पर ऐतराज जताया। नवीन मुसहर जाति का था।

घाटकोपर विमान दुर्घटना: हादसे ऐन पहले मेंटेंस इंजीनियर सुरभि गुप्ता ने किया था पापा फोन, ये थे आखिरी शब्द

मृतक के पिता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई। वहीं , दूल्हे के परिवार ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया है कि ग्रामीणों ने लूटपाट की और वाहनों को आगे के हवाले कर दिया।

सरैया के एसडीपीओ शंकर झा ने मुजफ्फरपुर से पीटीआई को बताया कि दोनों समूहों ने शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उन्होंने बताया कि बारात में घुसने और चेतावनी के बावजूद नाचते रहने के बाद भीड़ में से किसी ने मांझी की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के परिवार ने आरोप लगाया है कि दूल्हे के रिश्ते के भाई मुकेश कुमार ने मांझी की हत्या की।

बंगालः अमित शाह के दौरे के बाद आदिवासियों का आरोप- 'बीजेपी में शामिल होने का बना रहे हैं दबाव, दीदी बचाओ'

झा ने बताया कि मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी हत्या के बाद उसके समुदाय के लोगों और बारतियों के बीच झड़प हुई। एसडीपीओ ने बताया कि शांति कायम रखने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

टॅग्स :हत्याकांडबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब