लाइव न्यूज़ :

शांति समझौतों के कार्यान्वयन के लिए बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है : कांग्रेस सांसद

By भाषा | Updated: September 6, 2021 21:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह सितंबर असम से कांग्रेस के एक सांसद ने सोमवार को कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार शांति समझौतों पर बड़े ‘‘जोर-शोर’’ से हस्ताक्षर करती है, लेकिन इनके वास्तविक क्रियान्वयन के लिए बहुत कुछ किए जाने की आवश्यकता है।

नगांव से लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई ने यह बात एक संवाददता सम्मेलन में कही।

असम के कार्बी आंगलांग के पांच विद्रोही समूहों के साथ केंद्र और राज्य सरकार के बीच शनिवार को हुए त्रिपक्षीय समझौते पर बोरदोलोई ने कहा कि सरकार द्वारा किए जाने वाले किसी भी शांति समझौते का कांग्रेस हमेशा स्वागत करती रही है लेकिन यह देखा गया है कि समझौतों का क्रियान्वयन इस ढंग से नहीं हो पाता कि लोगों को इसका लाभ मिले।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि पार्टी की असम प्रदेश समिति की मांग है कि 27 जनवरी 2020 को हुए बोडोलैंड क्षेत्रीय प्रादेशिक समझौते पर एक श्वेतपत्र रखा जाए।

उन्होंने कहा कि इसी तरह असम के लोगों की जानकारी के लिए कार्बी आंगलांग समझौते के क्रियान्वयन पर नियमित तौर पर रिपोर्ट रखी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए