लाइव न्यूज़ :

भुवनेश्वर की जल निकासी प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए दीर्घकालीन योजना बनायी जाएगी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:22 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 सितंबर भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने एक खुले नाले में गिरने से 15 वर्षीय लड़के की मौत के बाद कहा कि उसने शहर की पूरी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दीर्घकालीन कार्य योजना बनाने का फैसला किया है।

बीएमसी आयुक्त एस के सिंह ने कहा कि नगर निगम ने शहर को जलभराव की समस्या से मुक्त करने के लिए शहर में जल निकासी की व्यवस्था का नया आकलन किया है। उन्होंने बताया कि शहर में मानसून और भारी बारिश के दौरान जल भराव के लिहाज से संवेदनशील 75 स्थानों की पहचान की गयी है।

सिंह ने नगर निगम के इंजीनियरों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बुधवार को एक बैठक करने के बाद कहा, ‘‘पूरी जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा ताकि भारी बारिश की स्थिति से निपटा जा सकें।’’

आयुक्त ने इंजीनियरों से संवेदनशील इलाकों में जलभराव की वजह का पता लगाने और इसका जल्द ही स्थायी समाधान निकालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन योजनाएं बनायी जाएंगी जिसमें नालियों को चौड़ा करने के लिए भूमि का अधिग्रहण भी शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि बीएमसी शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों का पालन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए