लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए हर महीने 2 करोड़ रुपए किराए पर लिया गया है हाईटेक हेलीकॉप्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2025 20:48 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पायलट कैप्टन विवेक परिमल का निलंबन होने के बाद उनका हेलीकॉप्टर सुर्खियों में हैं। सूत्रों की मानें तो पायलट कैप्टन विवेक परिमल ने निलंबित होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए हाईटेक हेलीकॉप्टर ‘एयरबस एच145’ की व्यवस्था की गाई है। जिसमें हर महीने 2 करोड़ रुपए किराया दिया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पायलट कैप्टन विवेक परिमल का निलंबन होने के बाद उनका हेलीकॉप्टर सुर्खियों में हैं। सूत्रों की मानें तो पायलट कैप्टन विवेक परिमल ने निलंबित होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। सरकार का कहना है कि परिमल बिना सूचना दिए छुट्टी पर थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। 

सूत्रों की मानें तो कैप्टन परिमल ने बिहार राज्य वायु संगठन निदेशालय के अधिकारियों के दुर्व्यवहार और गाली-गलौज से परेशान होकर यह कदम उठाया। कैप्टन विवेक परिमल बिहार सरकार के सरकारी विमान किंग एयर सी-19 ए/बी और वीटी ईबीजी के पायलट थे। 

कैप्टन विवेक परिमल मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अन्य वीवीआईपी यात्राओं के लिए विमान और हेलीकॉप्टर उड़ाते थे। इन दिनों सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान भी वह हेलीकॉप्टर के पायलट थे। हालांकि, 3 जनवरी से वे काम पर नहीं आ रहे थे। उनके निलंबन के बाद विभागीय जांच शुरू हो चुकी है। बता दें कि नीतीश सरकार 2022 से चिपशन कंपनी के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रही है। 

हेलीकॉप्टर पर सरकार हर महीने करीब 2 करोड़ रुपए का किराया देती है। यह हेलिकॉप्टर एजेंसी डिमांड पर हेलीकॉप्टर और विमान उपलब्ध कराती है। हेलीकॉप्टर का किराया दो हिस्सों में दिया जाता है। फिक्स्ड चार्ज और प्रति घंटे का चार्ज। महीने में 30 घंटे उड़ान भरने पर भी 2 करोड़ रुपए का खर्च होता है। अगर उड़ान कम हो या न हो, तो भी यही रकम चुकानी पड़ती है। 30 घंटे से अधिक की उड़ान के लिए प्रति घंटे 1.5 लाख रुपए अलग से देने पड़ते हैं। 

मुख्यमंत्री का एयरबस एच145 हेलिकॉप्टर बेहद आधुनिक और सुविधाजनक है। इसमें दो इंजन, आसान लैंडिंग के लिए क्लैमशेल दरवाजे और आठ यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसका इंटीरियर लेदर और वुडन का संयोजन है। हेलिकॉप्टर 240 किमी प्रति घंटे की क्रूज स्पीड पर उड़ सकता है और 4 घंटे 33 मिनट तक लगातार हवा में रह सकता है। 

बिहार सरकार के पास तीन सरकारी विमान हैं, जिनमें से दो खराब हैं। एयर सी-19 और डॉल्फिन हेलिकॉप्टर लंबे समय से खराब पड़े हैं। मुजफ्फरपुर में खराब हुआ डॉल्फिन हेलिकॉप्टर हाल ही में पटना लाया गया, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है। विमानों के रखरखाव के लिए सरकार को अब तक कोई एजेंसी नहीं मिली है। बिहार सरकार के पास 1950 से सरकारी विमान रहे हैं। 

कांग्रेस सरकार के समय बिहार राज्य वायु संगठन निदेशालय की स्थापना की गई थी, जिसमें पुष्पक विमान का इस्तेमाल होता था। शुरुआत में परिवहन विभाग इसकी देखरेख करता था, लेकिन बाद में इसे वित्त विभाग और अब कैबिनेट सचिवालय के अधीन रखा गया है। वहीं कैप्टन परिमल पर सख्त कार्रवाई के बाद विभाग ने नई व्यवस्था लागू करने के संकेत दिए हैं। पायलट की शिकायतों की जांच और संगठन में सुधार की मांग उठ रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?