लाइव न्यूज़ :

गुजरातः आवारा गाय पकड़ने गए सरकारी कर्मचारियों पर टूट पड़ी भीड़, गाड़ी में छिपकर बचाई जान

By भाषा | Updated: August 10, 2018 17:23 IST

आवारा गाय पकड़ने गई सूरत नगर निगम के कर्मियों की टीम पर भीड़ का हमला, गाड़ी में बैठकर बचाई जान

Open in App

सूरत, 10 अगस्तःगुजरात के सूरत शहर में एक आवारा गाय को पकड़ने पर लोगों की एक भीड़ ने सूरत नगर निगम की एक टीम पर हमला कर दिया, जिसके कारण टीम में शामिल निगम कर्मियों को करीब एक घंटे तक अपनी गाड़ी में बैठे रहना पड़ा। यह घटना बीते सोमवार को सूरत के अमरोली इलाके में हुई। लेकिन नगर निगम के एक कर्मी इस बाबत पुलिस में शिकायत कल दर्ज कराई।

नगर निगम के सफाई उप-निरीक्षक हर्षद केरोडे की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, नगर निगम को एक आवारा गाय द्वारा उधम मचाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह और उनकी टीम अमरोली इलाके के वात्सल्य रेजिडेंसी पहुंची और गाय को पकड़ लिया।

शिकायत के मुताबिक, लेकिन कुछ ही देर के भीतर उका रबारी की अगुवाई में रबारी समुदाय के 50 से भी ज्यादा सदस्यों की एक भीड़ मौके पर पहुंच गई और गाय पकड़ने को लेकर नगर निगम की टीम को मारने-पीटने लगी। पुलिस ने बताया, ‘‘निगम कर्मियों को अपने वाहन में शरण लेनी पड़ी। लेकिन भीड़ ने गाड़ी घेर ली और कुछ लोग तो गाड़ी पर चढ़ भी गए।’’

हिंसक भीड़ के कारण निगम कर्मियों को करीब एक घंटे अपनी गाड़ी में ही बैठे रहना पड़ा। रबारी समुदाय के लोगों ने गाय को पकड़ने वाली टीम में शामिल रहे कुछ दलित कर्मियों को गालियां भी दीं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही निगम कर्मियों को वहां से जाने दिया गया। नगर निगम के बाजार अधीक्षक डॉ. प्रफुल्ल मेहता ने कहा कि आवारा पशुओं को पकड़ने वाले निगम कर्मियों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं।

मेहता ने कहा, ‘‘हमने राज्य सरकार से मांग की है कि अहमदाबाद नगर निगम की तर्ज पर सूरत नगर निगम के दस्ते को राज्य रिजर्व पुलिस की टीमें मुहैया कराई जानी चाहिए। राज्य रिजर्व पुलिस के जवानों को ऐसी सूचनाओं पर हमारी टीमों के साथ जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हमले नहीं हों।’’

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील