लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत का भव्‍य स्‍वागत, मझोला में स्टेडियम उनके नाम पर होगा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:45 IST

Open in App

तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने वाले हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह का पीलीभीत पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन ने 'खेलो इंडिया खेलो' के तहत मझोला में बन रहे स्टेडियम का नाम सिमरनजीत के नाम पर रखने का आश्वासन दिया है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि जल्द ही इस क्रम में एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। पीलीभीत शहर के व्यापारियों ने सिमरनजीत के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें जिलाधिकारी पुलकित खरे, पुलिस अधीक्षक दिनेश पी तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि सिमरनजीत आठ साल की उम्र में पीलीभीत छोड़कर हॉकी में करियर बनाने के लिए पंजाब चले गए थे। तांक्यो ओलंपिक में शानदार खेल दिखाते हुए सिमरनजीत सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सिमरनजीत बीते डेढ़ साल से अपने पैतृक गांव मजारा नहीं गए थे। ओलंपिक में जीत के बाद सिमरनजीत लंबे अरसे बाद अपने घर पहुंचे। अपने स्वागत कार्यक्रमों के बीच पत्रकारों से बातचीत में सिमरनजीत ने कहा कि बचपन से ही वह हॉकी में अपना भविष्य बनाना चाहते थे और उन्होंने जिले में संसाधनों की कमी के चलते पंजाब जाने का फैसला किया। सिमरनजीत ने बताया पंजाब में अपने ताऊ के घर रहकर उन्होंने हॉकी के गुर सीखे और तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

भारतहार्दिक सिंह को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न?, राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित उम्मीदवारों की पूरी सूची, कोई भी क्रिकेटर नामांकित नहीं, पूरी सूची

अन्य खेलJammu-Kashmir: पहली बार डल झील में आयोजित होगा खेलो इंडिया

भारतMajor Dhyan Chand Khel Ratna award: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार?, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, देखें

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?