लाइव न्यूज़ :

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के द्वारा आयोजित दही-चूड़ा के भोज में लगा दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, सीएम नीतीश कुमार भी पहुँचे

By एस पी सिन्हा | Updated: January 16, 2026 18:37 IST

पटना न्यू क्लब और सरकारी आवास पर आयोजित इन कार्यक्रमों में एनडीए के तमाम बड़े नेता, मंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया।

Open in App

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में राजधानी पटना में दो जगहों पर भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिरकत कर गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया। पटना न्यू क्लब और सरकारी आवास पर आयोजित इन कार्यक्रमों में एनडीए के तमाम बड़े नेता, मंत्री और कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया गया। सियासी हलकों में इसे महज़ परंपरा नहीं, बल्कि शक्ति-प्रदर्शन और संगठनात्मक एकजुटता का सियासी पैग़ाम माना जा रहा है।

पहला भोज पटना के न्यू क्लब में आयोजित किया गया, जहां मीडिया कर्मियों के साथ भाजपा और एनडीए के बड़े दिग्गजों का जमघट लगा। वहीं दूसरा भोज नितिन नबीन अपने सरकारी आवास पर दिया। सरकारी आवास पर होने वाले भोज में प्रदेश स्तर से लेकर विधानसभा और पटना महानगर तक के कार्यकर्ताओं को दावत-ए-आम दी गई थी। 

पार्टी सूत्रों की मानें तो हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने इसमें शिरकत किया। यह आयोजन संगठन के लिए मनोबल बढ़ाने और ज़मीनी कैडर को सियासी तौर पर रिचार्ज करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भोज के मेन्यू में परंपरा और स्वाद का खास मेल दिखा, जिसमें चूड़ा-दही, तिलकुट, खिचड़ी, साथ में चटनी, पापड़, रायता और मिठाई की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। 

नितिन नबीन हर साल मकर संक्रांति पर अपने आवास पर चूड़ा-दही और खिचड़ी का इंतज़ाम करते रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है, इसलिए दोनों जगहों पर इंतज़ाम को खास और भव्य बनाया गया। इस सियासी दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत सभी मंत्री और विधायक आमंत्रित थे। 

इस आयोजन की सबसे खास बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न केवल भोज में शिरकत की, बल्कि बड़े ही चाव से दही-चूड़ा और तिलकुट का आनंद लिया। राजनीति के जानकारों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से गठबंधन के भीतर आपसी तालमेल और अधिक मजबूत होता है। बताया जाता है कि नितिन नबीन द्वारा आयोजित इस प्रीतिभोज में खानपान का विशेष ध्यान रखा गया था। मेहमानों के लिए दही, चूड़ा और गया के मशहूर तिलकुट के साथ-साथ गरमा-गरम खिचड़ी की भी व्यवस्था की गई थी। 

इस भोज में केवल भाजपा ही नहीं, बल्कि एनडीए के सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए. जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के मंत्रियों और विधायकों ने एक साथ बैठकर भोजन किया। राजनीतिक गलियारों में इस भोज को आगामी चुनौतियों से पहले एनडीए की 'पॉवर शेयरिंग' और एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

टॅग्स :Nitin NabinBiharनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए