लाइव न्यूज़ :

जब पीएम मोदी बोल रहे थे तभी संसद के ऊपर मंडराया था ड्रोन, SPG कमांडरों के फूल गए थे हाथ-पांव

By भारती द्विवेदी | Updated: July 22, 2018 15:33 IST

खुफिया एजेंसी ने नई दिल्ली जिला पुलिस को संसद पर आतंकी हमले के इनपुट दिए थे। जिसके बाद संसद भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जुलाई: 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र की कार्यवाही चालू है। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में मोदी सरकार ने बहुमत हासिल किया था। लेकिन जब ये सब कुछ हो रहा था, उस समय संसद पर खतरा मंडरा रहा था। अमर उजाला की खबर के मुताबिक,  पिछले तीन दिन से संसद के आसपास एक ड्रोन मंडरा रहा है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके रडार पर पिछले तीन से एक ड्रोन जैसी संदिग्ध चीज नजर आई है। 

एसपीजी ने ये सूचना दी थी कि हनुमान मंदिर के पास ड्रोन जैसी संदिग्ध चीज नजर आई है। जिसके बाद कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने संदिग्ध ढूंढने की कोशिश की। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। हनुमान मंदिर के बाद एसपीजी की रडार ने ड्रोन को केजी मार्ग स्थित एशिया हाउस के ऊपर लोकेट किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकार ने ये भी बताया है कि संसद के आसपास एसपीजी ने हाई टेक्नॉलजी रडार लगा रखा है। जब एसपीजी के रडार पर ड्रोन दिखा तो उन्होंने शुक्रवार (20 जुलाई) को कनॉट प्लेस थाना को सूचना दी। यहां तक की एसपीजी ने ड्रोन को ढूंढने के लिए अपने आधुनिक तकनीक से लैस हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हेलीकॉप्टर उड़ान को लेकर जब डीसीपी मधुर वर्मा से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कोई टिप्पणी से इंकार किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :भारतीय संसदनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए