लाइव न्यूज़ :

एक डॉक्टर ने गैर लाभकारी स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 350 करोड़ देने का वादा किया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 अगस्त ग्लोबल हॉस्पीटल्स ग्रुप के संस्थापक डॉ. रवींद्रनाथ कांचेरला ने यहां विश्वस्तरीय गैर लाभकारी चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं नवोन्मेष संस्थान की स्थापना के लिए अपनी संपत्ति का 70 फीसद हिस्सा यानी 350 करोड़ रूपये देने की घोषणा की है।

ग्लोबल यूनिवर्सिटी फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को जारी की गयी विज्ञप्ति के अनुसार रवींद्रनाथ भारतीय एवं वैश्विक समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए गैर लाभकारी संगठन ग्लोबल हेल्थ टेक यूनिवर्सिटी एंड इनोवेशन हब (जीएचयूआईएच) की स्थापना की प्रक्रिया में लगे हैं।

जीएचयूआईएच में वैश्विक स्तर का शीर्ष चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं अस्तपाल होगा और वहां बहु-विषयक अनुसंधान एवं नवोन्मेष पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सात सालों में चिकित्सा विश्वविद्यालय , 700-1000 बिस्तर वाले अस्पताल एवं स्वास्थ्य नवोन्मेष केंद्र की स्थापना के लिए 10 करोड़ डॉलर की जरूरत होगी।

डॉक्टर ने कहा , ‘‘ जीएचयूआईएच चिकित्सा अवसंरचना के संपोषणीय विकास के लिए नया प्रतिमान प्रदान करने के लिए भारत के हैदराबाद में स्थापित किया जा रहा है ताकि ये परमार्थ आधार पर अवसंरचना निर्माण के माध्यम से वैश्विक जनसंख्या की मदद करे, सरकार पर बोझ कम करने में योगदान करे, नवोन्मेष के जरिए चिकित्सकीय दखल की लागत कम करे और सभी को स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में काम करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है