लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, एक फरार

By भाषा | Updated: February 22, 2021 10:07 IST

Open in App

नोएडा, 22 फरवरी नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के औरंगपुर गांव में एक छात्र के अपहरण में शामिल बदमाशों के साथ पुलिस की रविवार देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘गांव औरंगपुर में 12 वर्षीय छात्र यश नागर को दो अज्ञात बदमाशों ने 13 फरवरी को अगवा कर लिया था। सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी जिसके आधार पर बदमाशों और छात्र की तलाश में पुलिस ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए बदमाशों ने 14 फरवरी को छात्र को ईस्टर्न पेरीफेरल के पास छोड़ दिया। हालांकि पुलिस अपहरण में शामिल बदमाशों की तलाश में जुटी रही।’’

डीसीपी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पुलिस को आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से इंतजार नामक बदमाश घायल हो गया जबकि उसका दूसरा साथी नदीम अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?