लाइव न्यूज़ :

UP: एसआईआर में जाति से जुड़ा कॉलम भी जोड़ा जाए, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रखी मांग

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 31, 2025 18:50 IST

अखिलेश ने इसे सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और प्रभावी नीति-निर्माण की दिशा में एक जरूरी कदम बताया है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि यूपी में सत्ता में आने पर वह सरदार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय बनाएंगे.

Open in App

लखनऊ: यूपी में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है. इससे पहले शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एसआईआर में जाति से जुड़ा कालम जोड़ने की मांग चुनाव आयोग के कर डाली है.अखिलेश यादव का कहना है कि एसआईआर में जातिगत आंकड़े इकट्ठा करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से फॉर्म में एक कॉलम शामिल किया जाना चाहिए. अखिलेश ने इसे सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने और प्रभावी नीति-निर्माण की दिशा में एक जरूरी कदम बताया है. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि यूपी में सत्ता में आने पर वह सरदार पटेल के नाम पर विश्वविद्यालय बनाएंगे.  

जाति से जुड़े आंकड़े नीतियां बनाने में जरूरी है : 

यहां लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने एसआईआर को लेकर विस्तार से अपनी राय व्यक्त की. उन्होने कहां, यूपी में शुरू हुई एसआईआर की प्रक्रिया के तहत सरकारी अधिकारी मतदाता विवरणों की पुष्टि करने के लिए घर-घर जा रहे हैं.वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए हर व्यक्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है.इस अवसर पर प्राथमिक जातिगत आंकड़े इकट्ठा भी किया जा सकता है.इस मौके का लाभ उठाते हुए वोटर लिस्ट में जातिगत विवरण को एकत्र करने के लिए केवल एक अतिरिक्त कॉलम ही जोड़ने की आवश्यकता है. सरकार को और चुनाव आयोग के इसके लिए पहल करनी चाहिए. 

अखिलेश के अनुसार, यूपी में पूर्ण जाति जनगणना न होने पर भी प्राथमिक जाति गणना तो की ही जा सकती है. इस तरह के आंकड़े भविष्य की सार्वजनिक नीतियां बनाने और यह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे कि कल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंचे. हमें भविष्य के लिए नीतियां बनानी हैं,लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से समान बनाना है इसलिए यह आंकड़े सामाजिक न्याय पर आधारित राज्य की स्थापना में मदद करेंगे. यूपी में एसआईआर के दौरान अगर जाति गणना का कॉलम जोड़ा जाता है तो यह हमारे लिए सामाजिक न्याय पर आधारित राज्य स्थापित करना आसान हो जाएगा. मुझे उम्मीद है, सरकार और चुनाव आयोग हमारी मांग पर विचार करेगा. 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश समाचारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान