लाइव न्यूज़ :

नागपुर में 40 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 6, 2021 09:49 IST

Open in App

नागपुर (महाराष्ट्र), छह अप्रैल पुलिस ने नागपुर निवासी 52 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ 40 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने उस व्यक्ति से उसकी बेटी को एक मेडिकल कॉलेज में प्रवेश देने के नाम पर यह रकम वसूली थी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 2017 की है और पीड़ित ने सोमवार को यहां पुलिस शिकायत दर्ज कराई।

नागपुर के स्नेह नगर इलाका निवासी शिकायकर्ता ने एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के बारे में एक विज्ञापन देखकर आरोपियों से फोन पर संपर्क किया था।

पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों ने पीड़ित से मुलाकात की और मुंबई के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का वादा किया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने इसके बाद आरोपियों द्वारा दी गई खाता संख्या में 40 लाख रुपये कथित तौर पर भेज दिए थे।

हालांकि, बाद में आरोपियों ने उससे कहा कि वे मुंबई के कॉलेज में प्रवेश नहीं दिला पाएंगे और उसकी बेटी का एडमिशन औरंगाबाद के कॉलेज में करवा देंगे लेकिन औरंगाबाद पहुंचने पर वहां उसे कोई नहीं मिला।

अधिकारी ने बताया कि तब पीड़ित को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हुआ है और उसने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि धनतोली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी, 406 और 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए