लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की जनसभा के पास फेंका गया बम, पुलिस ने 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: April 12, 2022 18:05 IST

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले ही सीएम नीतीश कुमार के ऊपर एक कार्यक्रम में हमला किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देखबर के मुताबिक यह एक पटाखा बम था, जो पांडाल के पीछे फोड़ा गया थाहिरासत में लिए गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है

नालंदा: बिहार के नालंदा में मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार की जनसभा के पास बम फेंकने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले ही सीएम नीतीश कुमार के ऊपर एक कार्यक्रम में हमला किया गया था। खबर के मुताबिक, आयोजन के दौरान लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के सामने एक युवक ने धमाका कर दिया, उसी दौरान यह हादसा हुआ।

खबर के अनुसार, यह पटाखा बम था। जो महज सीएम नीतीश कुमार से 15 से 18 फीट की दूरी पर फूटा। धमाके के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को दबोच लिया है। गनीमत है कि किसी के घायल होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है। मंच के पीछे खेत में बम फोड़ने की प्राथमिक सूचना है।

अचानक पंडाल में बनाये गये मंच के पीछे धमाका हुआ। मंच को कपड़े से सुसज्जित किया गया था। ऐसे में अंदर रहे सीएम नीतीश समेत अन्य को सिर्फ आवाज सुनाई दी। लेकिन तेज आवाज होने के बाद भगदड़ मच गयी। आरोपित इस्लामपुर प्रखंड के सत्यारगंज गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पटाखा फेंकते देखा था। इसी के आधार पर दबोचा गया है। पूछताछ चल रही है।

इससे पहले पटना जिले के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री पर एक युवक ने पीछे से हमला कर दिया था। जैसे ही युवक ने हमला किया, सुरक्षा गार्डों ने उसे पकड़ लिया था। सीएम पर ये हमला उस वक्त हुआ था जब मुख्यमंत्री एक स्थानीय अस्पताल के परिसर में राज्य के एक स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धांजलि देने जा रहे थे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे