लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से 98 और की मौत, 1475 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:09 IST

Open in App

पटना, 30 मई बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 52 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 5104 हो गयी और 1475 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 705648 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार बिहार में शनिवार अपराहन चार बजे से रविवार अपराहन चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 1475 नए मामले सामने आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना के सबसे अधिक 161 मामले हैं ।

राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 705648 पहुंच गयी है जिनमें से 682166 मरीज ठीक हुए है। उनमें 4130 मरीज पिछले 24 घंटे के दौरान स्वस्थ हुए।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 100494 नमूनों की जांच की गयी। अबतक प्रदेश में 29809563 नमूनों की जांच की गयी है ।

राज्य में वर्तमान में कोविड 19 के 18377 मरीज उपचाररत हैं । मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.67 प्रतिशत है।

बिहार में रविवार को 18 से 44 वर्ष और 45 वर्ष से उपर सहित 31318 लोगों ने कोविड 19 का टीका लिया और प्रदेश में अबतक 10377674 लोग टीका ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए