लाइव न्यूज़ :

जयपुर में 93 वर्षीय डाक्‍टर ने स्‍वैच्छिक रूप से टीका लगवाया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:10 IST

Open in App

जयपुर, 16 जनवरी जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एमिरेट्स प्रोफेसर 93 वर्षीय डॉ. पीसी डांडिया को शनिवार को कोरोना वायरस प्रतिरक्षण का टीका लगाया गया।

डॉ. डांडिया इस टीकाकरण के लिए खुद आगे आए थे। राज्‍य में टीकाकरण अभियान की शुरुआत एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी को टीका लगाकर हुई। इसके बाद डॉ. डांडिया को टीका लगाया गया।

टीकाकरण के बाद डॉ. डांडिया ने कहा कि इस उम्र में टीकाकरण करवाकर वह अच्‍छा व उत्‍साहित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले डांडिया ने मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संवाद भी किया। इस दौरान उन्‍होंने कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान राज्‍य सरकार की पहलों की सराहना की।

डॉ. डांडिया 72 साल से एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े हैं। भंडारी के अनुसार, “प्रोफेसर एमिरेट्स डॉ. डांडिया हर दिन अस्‍पताल में आते हैं और अनुसंधान व अकादमिक कार्य में सहयोग करते है। वे स्‍वैच्छिक रूप से इस टीकाकरण के लिए आगे आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए