लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 92 मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 17:16 IST

Open in App

केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,23,802 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न दस बजे से पहले के 24 घंटों में दो रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,815 हो गई। उन्होंने कहा कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 837 है। इनमें से 176 अस्पतालों जबकि 661 घर में पृथकवास में हैं।अधिकारी ने कहा कि विभाग अब तक 16.52 लाख नमूनों की जांच कर चुका है। इनमें से 14.02 लाख नमूनों में संक्रमण नहीं मिला है। 8.19 लाख कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुडुचेरी में कोविड-19 के 63 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,457 हुई

भारतपुडुचेरी में कोविड-19 के 71 नए मामले, संक्रमण दर बढ़ी

भारतओडिशा में कोविड-19 के 911, अरुणाचल में 125 नए मामले

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए