लाइव न्यूज़ :

गुवाहाटी हवाई अड्डे पर व्यक्ति के पास से 90 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:30 IST

Open in App

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बुधवार को यहां गुवाहाटी हवाई अड्डे पर इंफाल जाने वाले एक यात्री को कथित तौर पर 65.70 लाख रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर की तस्करी के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक सुरक्षा जांच के दौरान 25 वर्षीय एक यात्री के पास से 90 हजार अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए। यात्री विदेशी मुद्रा रखने का कोई जायज कारण नहीं बता सका, जिसके बाद उसे सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया। अधिकारी के मुताबिक यात्री के पास से बरामद किए गए अमेरिकी डॉलर का मूल्य करीब 65.70 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो अधिकारियों, उप-निरीक्षक एस के सिंह और दलीप कुमार, जिन्होंने छुपा कर रखे गए डॉलरों का पता लगाया, उन्हें 10,000 रुपये का इनाम दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार