लाइव न्यूज़ :

8th Sep History: सुरीली आवाज की मलिका आशा भोसले और महान संगीतकार भूपेन हजारिका का जन्मदिन, जानें और घटनाक्रम

By भाषा | Updated: September 8, 2022 11:50 IST

हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही के दिन 1926 में महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म हुआ था।लता मंगेशकर की बहन और गायिकी आशा भोसले 89वां जन्मदिन मना रही हैंं।

नयी दिल्लीः इतिहास में आठ सितंबर का दिन बहुत सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इसके साथ ही महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म भी आज ही हुआ था। हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना देने वाली आशा भोसले को भारतीय सिने जगत की सर्वकालिक महान गायिकाओं में गिना जाता है। आठ सितंबर 1933 को जन्मीं आशा ने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, भोजपुरी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा में भी गीत गाए हैं। 

देश-दुनिया के इतिहास में आठ सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ।1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत।1926 : महान संगीतकार एवं गायक भूपेन हजारिका का जन्म।1943 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली ने मित्र सेना के साथ बिना शर्त युद्धविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन।1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की।1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।1988 : जाने-माने व्यवसायी विजयपत सिंघानिया अपने ‘माइक्रो लाइट सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट’ से लंदन से अहमदाबाद पहुंचे।2002 : नेपाल में माओवादियों ने 119 पुलिसकर्मियों को मार डाला।2008 : अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरब पति लक्ष्मी मित्तल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने की घोषणा की।2019 : प्रख्यात न्यायविद्, कानून के ज्ञाता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी का निधन।2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे.साहनी का निधन।2020: तेलुगु रंगमंच एवं फिल्मों के जाने-माने अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का निधन। 

टॅग्स :आशा भोसलेभूपेन हाजरिका
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: 91 साल की उम्र में आशा भोसले ने गाया 'हुसन तेरा तौबा तौबा', वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की"अभी न जाओ छोड़कर...", आशा भोसले ने अमित शाह के लिए गाया ऑल टाइम बेस्ट सॉन्ग, खास मुलाकात की फोटो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलता मंगेशकर की इस प्रथा को आगे बढ़ा रहीं कंगना रनौत!, आशा भोसले का वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की‘महिमामोयी’, ‘सदरी’, ‘सेंदूर’, और ‘पत्नी’ जैसे कई फिल्म बनाने वाले असमी फिल्मकार पुलक गोगोई नहीं रहे

भारतGoogle Doodle । Bhupen Hazarika की 96वी जयंती पर Google ने बनाया खास Doodle

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील